फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   award to student

मेधा को मिला सम्मान तो प्रतिभाओं ने छुआ आसमान

Fri, 28 Jun 2019 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
award to student
श्रावस्ती। मेहनत व लगन से मिली सफलता को जब शुक्रवार को समारोह पूर्वक सम्मान मिला तो मेधावी चहक उठे। अवसर था कलक्ट्रेट सभागार में अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का। प्रभारी डीएम व एसपी के साथ ही एडीएम, डीआईओएस व जिला प्रोवेशन अधिकारी के हाथों मेडल व प्रमाण पत्र से सम्मानित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 50 मेधावियों की खुशी का ठिकाना न रहा।
विज्ञापन

इस समारोह के दौरान मेधावियों ने अधिकारियों से संवाद स्थापित करके अपने भविष्य के बारे में सलाह भी ली। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में प्रभारी डीएम अवनीश राय ने मेधावियों को सफलता का मंत्र भी दिया। उन्होंने कहा कि यह सफलता मात्र शुरुआत है, अंत नहीं। कठोर परिश्रम सतत प्रक्रिया है, जो पग-पग पर सफलता दिलाएगी।
विज्ञापन

छात्र सफलता के शॉर्ट कट रास्ते को न अपनाए। जीवन में मानवीय मूल्यों को उतारते हुए सफलता अर्जित करें। मानव जीवन में ज्ञान का उपयोग मानवीय मूल्य के संरक्षण के लिए किया जाएगा तो निश्चित ही एक सभ्य समाज का निर्माण होगा। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि परीक्षा में अच्छे अंक लाना ही सफलता नहीं है। परिश्रम व कर्तव्य के प्रति संतुष्टि भी जरूरी है। जो शिद्दत से चाहते है वह जीवन में जरूर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने लिए ही नही समाज के लिए जो जीता है, वहीं सम्मान पाता है। जीवन यात्रा में पड़ाव आते रहते है। इसमें सबको साथ लेकर चलने वाले ही समाज और राष्ट्र को दिशा देते है। कार्यक्रम में एडीएम योगानंद पांडे ने कहा कि सफलता का मूल मंत्र परिश्रम है। इसलिए आप लोगों को यही रुकना नहीं है, बल्कि निरंतर आगे बढ़ते जाना है। अपनी इस मेधा को बरकरार रखना जरूरी है। काबिल बनों सफलता खुद आपके पास आएगी।
जिला प्रोवेशन अधिकारी मोहन त्रिपाठी ने कहा कि आप सभी अच्छे छात्र के साथ अच्छे नागरिक भी बने। माता-पिता व गुरुजनों का सम्मान भी करें। जबकि जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रपाल ने कहा कि प्रतिभा किसी क्षेत्र व सीमा की मोहताज नहीं है। गांव से लेकर शहर तक के इन मेधावियों को देखकर यह लगता है कि यह अपनी प्रतिभा को और निखार कर एक दिन जिले का नाम जरूर रोशन करेंगे।
इस दौरान जिला समन्वयक सर्वशिक्षा अभियान अजीत उपाध्याय ने कविता के माध्यम से मेधावियों को प्रोत्साहित कर कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम के दौरान हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 50 छात्रों को प्रभारी डीएम, एसपी, एडीएम, डीआईओएस व जिला प्रोवेशन अधिकारी द्वारा मेडल पहनाकर व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया ।
कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को अमर उजाला के भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान मेधावी खुद को अधिकारियों के साथ पाकर प्रफुल्लित नजर आए। इस पल को यादगार बनाने के लिए मेधावियों ने अधिकारियों से अपने आगे बढ़ने के लिए टिप्स लिए।

साथ ही मेधावी छात्राओं द्वारा प्रभारी डीएम व डीआईओएस को प्रथम पूज्य गणेश की प्रतिमा भेंट किया। वहीं एसपी को राधाकृष्ण, एडीएम को मां दुर्गा व जिला प्रोवेशन अधिकारी को सांई बाबा की प्रतिमा भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed