फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   ATS Bhayapurwa won the Kho-Kho

Shravasti News: खो-खो में एटीएस भयापुरवा ने मारी बाजी

Thu, 30 Oct 2025 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 30 Oct 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
ATS Bhayapurwa won the Kho-Kho
खो-खो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं ​खिलाड़ी।   -स्रोत : विभाग
श्रावस्ती। स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में बुधवार को दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन खो-खो व फुटबॉल प्रतियोगिता हुई। खो-खो में एटीएस भयापुरवा की टीम ने बाजी मारी। फुटबॉल के सेमीफाइनल मैच में स्टेडियम बी टीम ने जीत दर्ज कराई।
विज्ञापन


पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान सहायक अभियंता लघु सिंचाई सौरभ यादव, खो-खो संघ अध्यक्ष जमील अहमद व जिला क्रीड़ा अधिकारी शिवकुमार यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


फुटबॉल के बालक जूनियर वर्ग में आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। पहले मैच में स्पोर्ट्स स्टेडियम ए को यूपीएस पटना की टीम ने 3-0 से हराया। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय भयापुरवा को खो-खो क्लब की टीम ने 3-1 से हराया। एथलेटिक्स क्लब को 2-0 से हराकर स्पोर्ट्स स्टेडियम बी टीम विजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में एटीएस भैयापुरवा की टीम ने 14-7 से जनता इंटर कॉलेज को हराया। यूपीएस बंदरहवा की टीम को यूपीएस पटना की टीम ने 9-5 से हराया। यूपीएस गोठवा की टीम ने 12-8 से सनशाइन पब्लिक स्कूल इकौना को हराया।

एमए कॅरिअर भिनगा को 15-6 से चंद्र इंटर कॉलेज की टीम ने हराया। पहले सेमी फाइनल मैच में एटीएस भैयापुरवा की टीम ने 7-5 से यूपीएस पटना को हराया। दूसरे सेमीफाइनल में यूपीएस गोठवा को 12-10 से अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज ने हराया।


खो-खो के फाइनल मुकाबले में एटीएस भैयापुरवा ने 9-8 से अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज को हराया। इस दौरान निर्णायक के रूप में जिला क्रीड़ा सचिव माध्यमिक आशीष कुमार, खो-खो प्रशिक्षक जगेसर सैनी, एथलेटिक्स प्रशिक्षक विवेक कुमार, फुटबाल प्रशिक्षक मोहम्मद मुस्लिम, व्यायाम शिक्षिका अनुष्का प्रजापति व कन्हैया प्रजापति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed