फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   ASP did half-yearly inspection of women's police station

महिला थाने का एएसपी ने किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

Thu, 29 Jul 2021 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
ASP did half-yearly inspection of women's police station
श्रावस्ती। महिला थाने का गुरुवार को एएसपी ने अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभारी सहित विवेचकों के साथ बैठक कर अपराध की समीक्षा भी की। इस दौरान उन्होंने पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे ने महिला थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय व परिसर का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने का निर्देश दिया। एएसपी ने कहा कि बरसात का मौसम है। ऐसे में परिसर में उगी घास व झाड़ियां मच्छरों सहित विषैले जीव जंतुओं की शरण स्थली बन सकती है। जो किसी को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में तत्काल इनकी सफाई कराई जाए।
विज्ञापन

इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी सहित विवेचकों के साथ मीटिंग कर लंबित विवेचनाओं व अपराध की समीक्षा की गई। साथ ही लंबित विवेचनाओं का निस्तारण करने व लंबित प्रार्थना पत्रों का भी गुणवत्तापूर्ण ढंग से यथाशीघ्र निस्तारण करने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने थाना पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क का भ्रमण कर वहां पर तैनात महिला कर्मचारियों को निर्देश दिया कि वह शिकायत लेकर आने वाली महिलाओं की समस्या को सरलता पूर्वक सुनकर उसका यथाशीघ्र निस्तारण करें। इसके बाद उन्होंने थाना कार्यालय, मालखाना, भोजनालय, बैरक, परिसर आदि का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर में पौधरोपण भी किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed