फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   ASP angry over pending deliberations

लंबित विवेचनाओं को लेकर एएसपी नाराज

Sat, 06 Mar 2021 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
ASP angry over pending deliberations
सिरसिया थाने का निरीक्षण करते एएसपी - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। महिला थाना व सिरसिया थाने का एएसपी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिरसिया थाने में अपराध समीक्षा भी की। इस दौरान थानों में लंबित मामलों के निस्तारण के लिए प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। उन्होंने पांच दिन में विवेचनाओं को निस्तारित करने व सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

अपराध व उसके विरुद्ध की जाने वाली कार्रवाई की समीक्षा के लिए एएसपी बीसी दुबे ने महिला थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वहां रखे अभिलेखों आदि के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही महिला थाने पर आने वाले मामलों व उनके निस्तारण के बारे में जाना। इस दौरान उन्हें पांच विवेचनाएं लंबित मिलीं। जिस पर नाराजगी जताते हुए प्रभारी निरीक्षक महिला थाना केके यादव को पांच दिन में विवेचनाएं निस्तारित करने का निर्देश दिया। इसके बाद सिरसिया पहुंचे एएसपी ने थाना परिसर, आगंतुक कक्ष, हवालात, मालखाना, बैरक, शस्त्रागार, भोजनालय, थाना कार्यालय का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान परिसर में गंदगी देख कर एएसपी ने नाराजगी जताते हुए सफाई ठीक करने के लिए दो दिन का मौका दिया। इसी के बाद वह शस्त्रों का रखरखाव देखने के लिए मालखाने में गए। जहां उन्हें हथियारों की स्थिति ठीक मिली। इसके बाद उन्होंने थाना परिसर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने व होली, महाशिवरात्रि तथा पंचायत चुनाव के संबंध में तैयारी करने व सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक रामसमुझ प्रभाकर सहित सभी उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षी व आरक्षी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed