फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Ashok Singh becomes president and Dilip Tiwari becomes general minister

अशोक सिंह बने अध्यक्ष व दिलीप तिवारी बने महामंत्री

Mon, 12 Oct 2020 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Ashok Singh becomes president and Dilip Tiwari becomes general minister
श्रावस्ती। मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन भिनगा में विभिन्न पदों के लिए सोमवार को मतदान कराया गया। इस दौरान अध्यक्ष, महामंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पद के लिए मतदान हुए। अध्यक्ष पद से अशोक सिंह व महामंत्री पद से दिलीप तिवारी निर्वाचित घोषित हुए।
विज्ञापन

मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन भिनगा में सोमवार को अध्यक्ष, महामंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पद के लिए मतदान कराया गया। अध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता अशोक कुमार सिंह व सालिगराम पांडे ने अपना नामांकन दाखिल किया था। अशोक सिंह सात मतों से विजयी घोषित हुए। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए वीरेश कुमार मिश्रा व राम पारस भार्गव ने नामांकन कराया था जिसमें वीरेश मिश्रा को कुल 204 मत व उनके प्रतिद्वंद्वी को 179 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन

महामंत्री पद के लिए दिलीप कुमार तिवारी व राजकुमार गौतम द्वारा नामांकन दाखिल किया गया था। दिलीप तिवारी को कुल 310 मत व उनके प्रतिद्वंद्वी राजकुमार गौतम को 74 मत ही प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष पद के लिए मोहम्मद नसीम व बद्रीनाथ आर्य ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। मोहम्मद नसीम को कुल 218 मत व प्रतिद्वंद्वी को 143 मत मिले जबकि शेष अन्य पदों के लिए पदाधिकारी पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed