फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   ARTO accused of confiscating keys after issuing challan; truck driver blocks road.

Shravasti News: एआरटीओ पर चालान कर चाबी ले जाने का आरोप, ट्रक चालक ने लगाया जाम

Wed, 05 Aug 2026 10:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 05 Aug 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
ARTO accused of confiscating keys after issuing challan; truck driver blocks road.
बौद्ध परिपथ पर लगे जाम में फंसी एंबुलेंस।
श्रावस्ती/इकौना। ट्रक के सभी वैध प्रपत्र होने के बावजूद 10 हजार रुपये का चालान करने व ट्रक के कागज और चाबी छीनने का आरोप लगाते हुए बुधवार सुबह एक ट्रक चालक के कारण बौद्ध परिपथ पर लंबा जाम लग गया। बीच सड़क पर ट्रक खड़ा होने से मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और सैकड़ों वाहन, एंबुलेंस तथा स्कूली बसें भी फंस गईं।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने ट्रक को हटवाकर यातायात बहाल कराया। लखीमपुर निवासी चालक अरविंद कुमार ने बताया कि वह माल लेकर सिलीगुड़ी जा रहे थे। जगदीशपुर के पास एआरटीओ ने ट्रक रोककर प्रपत्र जांचे। चालक का आरोप है कि सभी वैध दस्तावेज दिखाने के बावजूद 10 हजार रुपये का चालान कर दिया गया और ट्रक के कागज व चाबी भी अपने साथ ले गए। चालक ने कहा, उन्होंने जानबूझकर जाम नहीं लगाया, बल्कि ओवरटेक कर ट्रक रुकवाने के कारण वाहन सड़क पर टेढ़ा खड़ा हो गया, जिससे जाम लग गया। वहीं, एआरटीओ ने सभी आरोपों से इन्कार करते हुए ट्रक चालक के खिलाफ इकौना थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


इनसेट-
जाम में फंसी रही एंबुलेंस व स्कूली वाहन
बौद्ध परिपथ पर लगभग 30 मिनट तक लगे जाम में सैकड़ों वाहन फंसे रहे। जिसमें दो एंबलुेंस व आधा दर्जन से अधिक स्कूली वाहन शामिल रहे। जाम के चलते रोडवेज बस सवार यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। इकौना पुलिस द्वारा जाम खुलवाने के बाद राहगीरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट-
आरोप निराधार, दर्ज होगी प्राथमिकी: एआरटीओ
ट्रक चालक के आरोपों का एआरटीओ मोहम्मद अजीम ने खंडन किया। एआरटीओ ने बताया कि बौद्ध परिपथ पर जांच की जा रही थी। सुबह लगभग सात बजे ट्रक चालक को रोककर जांच की गई। जांच में ट्रक का 2025 से रोड टैक्स बकाया मिला। ट्रक में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट भी नहीं लगा था और प्रेशर हॉर्न लगा था। वाहन चालक को थाने चलने की बात कही गई लेकिन चालक ने ट्रक खराब कर दिया। जिस पर वाहन का चालान कर दिया और ट्रक के प्रपत्र लिए गए। ताकि कार्यालय में जुर्माना जमा करके ट्रक चालक प्रपत्र ले। ट्रक चालक ने दबाव बनाने के लिए जाम लगा दिया गया। जिस पर इकौना पुलिस के साथ मौके पर पहुंच कर ट्रक को थाने में खड़ा करवाया गया है। साथ ही चालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी है।

बौद्ध परिपथ पर लगे जाम में फंसी एंबुलेंस।

बौद्ध परिपथ पर लगे जाम में फंसी एंबुलेंस।

बौद्ध परिपथ पर लगे जाम में फंसी एंबुलेंस।

बौद्ध परिपथ पर लगे जाम में फंसी एंबुलेंस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed