फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   arrested

15 हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार

Sat, 08 Feb 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
arrested
श्रावस्ती। सिरसिया पुलिस ने शुक्रवार रात गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक पंद्रह हजार रुपये के इनामी को गिरफ्तार किया। बदमाश के खिलाफ अपहरण व दुष्कर्म सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मदरहवा निवासी घनश्याम वर्मा शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ दो अपहरण व दुष्कर्म, हत्या के प्रयास के दो व उत्तर प्रदेश गैंगेस्टर एक्ट सहित गंभीर धाराओं में आठ मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुलिस को उसकी काफी समय से तलाश थी। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने 15 हजार रुपये के ईनाम की घोषणा की थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस मुखबिरों का सहारा ले रही थी।
विज्ञापन

शुक्रवार रात प्रभारी निरीक्षक सिरसिया विनोद कुमार को सूचना मिली कि घनश्याम वर्मा विभूतिनाथ मंदिर गेट के निकट बलरामपुर जिले की सीमा पर मौजूद है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेजा गया है। एएसपी बीसी दुबे ने बताया कि घनश्याम पर श्रावस्ती सहित अन्य जिलों में आठ मामले पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed