{"_id":"614e08cb8ebc3efd5e1a07b5","slug":"arrested-for-firearms-and-stolen-goods-srawasti-news-lko597089344","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा व चोरी के सामान के गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचा व चोरी के सामान के गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। सोनवा पुलिस ने रमनगरा के मजरा दुलहिया में दो दिन पूर्व हुई चोरी का खुलासा कर दिया है। इस दौरान पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से पुलिस ने चोरी गया सामान व देशी तमंचा बरामद किया। जिसके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है। जहां से आरोपी को जेल भेजा गया है।
सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम रमनगरा के मजरा दुलहिया निवासी राम फकीरे ने बुधवार सोनवा थाने आकर तहरीर दी थी। जिसमें उसने कहा था कि उसके घर में चोरी हो गई है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने पुलिस को मामला दर्ज कर इसका खुलासा करने का निर्देश दिया था। घटना का खुलासा करने के लिए थानाध्यक्ष सोनवा सुरेंद्र कुमार शर्मा द्वारा मुखबिरों का सहारा लिया जा रहा था।
मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष ने गांव निवासी मुंडे को प्रानपुर से नेवरिया जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से पुलिस ने एक देशी तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद किया। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गया मंगल सूत्र, एक नाक की कील, 16 चांदी के बिछुआ, एक चांदी की अंगूठी, एक चांदी की चैन, एक जोड़ी पायल बरामद किया। जिसके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से बाद में उसे जेल भेजा गया है। (संवाद)