फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Armed miscreants looted the house and shop

सशस्त्र बदमाशों ने घर व दुकान में की लूटपाट

Sat, 20 Aug 2022 11:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Armed miscreants looted the house and shop
श्रावस्ती। केवलपुर गांव व लोहारनपुरवा चौराहे पर असलहे से लैस बदमाशों ने घर व दुकान पर हमला बोल दिया। इस दौरान बदमाशों ने लूटपाट कर घर में मौजूद लोगों की पिटाई की। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले में भिनगा कोतवाली पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भिनगा कोतवाली क्षेत्र के खरगौरा-सेमरी मार्ग स्थित लोहारनपुरवा चौराहे पर संतोष सिंह किराने की दुकान करता है। गुरुवार को कुछ लोग तमंचा, राइफल, बंदूक, रिवॉल्वर व हॉकी से लैस होकर दुकान पर पहुंच गए। जिनके द्वारा दुकान के अंदर घुस कर काउंटर तोड़ उसमें रखा करीब 32.5 हजार रुपये निकाल लिया गया। इसके बाद बदमाशों ने कोतवाली क्षेत्र के ही केवलपुर गांव स्थित दानवीर सिंह के पानी प्लांट पहुंचे। जहां घर के नीचे चल रहे प्लांट में घुसकर रोहित सिंह व दानवीर के पुत्र अर्पित सिंह पर रॉड व हॉकी से हमला कर दिया। दुकान के अंदर व बाहर खड़े वाहनों के शीशे तोड़ने के साथ ही दुकान में भी तोड़फोड़ की।
विज्ञापन

इस दौरान वहां से मोबाइल व तीन हजार रुपये छीन ले गए। दानवीर की सूचना पर पहुंचे उसके पिता मुन्नू सिंह पर भी हमला किया गया। इसके बाद बदमाश असलहा लहराते हुए जानमाल की धमकी देकर फरार हो गए। दानवीर व संतोष सिंह की तहरीर पर भिनगा कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखी। इसके बाद पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ लूटपाट, बलवा, मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed