{"_id":"604f96848ebc3e76a36eb4f6","slug":"archana-mohini-and-suman-topped-the-poster-competition-srawasti-news-lko5695900110","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टर प्रतियोगिता में अर्चना, मोहिनी व सुमन अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टर प्रतियोगिता में अर्चना, मोहिनी व सुमन अव्वल
विज्ञापन
श्रावस्ती। स्वर्गीय श्यामता प्रसाद चौधरी महिला महाविद्यालय खरगौरा बस्ती कटरा में सोमवार को मध्यकालीन इतिहास परिषद की ओर से पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें बीए प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष की छात्राओं के मध्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अर्चना, मोहिनी व सुमन अव्वल रहीं। जिन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
स्वर्गीय श्यामता प्रसाद चौधरी महिला महाविद्यालय खरगौरा बस्ती में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में 26 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने ताजमहल, कुतुबमीनार, जामा मस्जिद, रजिया सुल्तान, लाल किला जैसे ऐतिहासिक स्मारकों व प्रशासकों का चित्र बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सिम्मी तिवारी ने कहा कि महाविद्यालय में आयोजित होने वाली विविध विषयों की विविध प्रतियोगिताओं में आप सबकी उपस्थित सराहनीय है। निश्चय ही इस प्रकार का उत्साह अच्छे बच्चों में ही देखने को मिलता है। जो छात्राएं इस प्रतियोगिता में विजेता नहीं बन पाईं हैं वह अगली प्रतियोगिता में अगर मन से प्रयास करेंगी तो सफलता उन्हें अवश्य मिलेगी।
इतिहास के प्रवक्ता डॉ. अखिलेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने मात्र से आगामी परीक्षा में पूछे जाने वाले कई प्रश्नों को आसानी से हल किया जा सकता है। डॉ. सुधांशु श्रीवास्तव ने कहा कि लगभग सभी छात्राओं का प्रोजेक्ट वर्क काबिले तारीफ है। आप सबने विभिन्न ऐतिहासिक धरोहरों का जिस प्रकार से प्रकीर्णन किया है उससे यह साबित होता है कि आप सबकी समझ इतिहास विषय में अच्छी है।
विज्ञापन
इस दौरान निर्णायक मंडल में डॉ. सुधांशु श्रीवास्तव, अशोक कुमार मिश्रा व डॉ. अखिलेन्द्र कुमार सिंह रहे। प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष में अर्चना अंबेडकर प्रथम, कौशिकी वर्मा द्वितीय व ममता मिश्रा तृतीय स्थान पर रही। बीए द्वितीय वर्ष में मोहिनी तिवारी प्रथम, रितु मिश्रा द्वितीय व शबा परवीन तृतीय स्थान पर रही। जबकि बीए तृतीय वर्ष में सुमन पटेल प्रथम, रितु चौधरी द्वितीय व लक्ष्मी गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं। जिन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।