{"_id":"63e9310fe77254cc880a694e","slug":"approval-for-construction-of-bridge-at-siswara-ghat-srawasti-news-c-13-1-85735-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती: सिसवारा घाट पर पुल निर्माण को मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती: सिसवारा घाट पर पुल निर्माण को मिली मंजूरी
Mon, 13 Feb 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 13 Feb 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
सिसवारा घाट पर बना अस्थायी पुल। संवाद
गिलौला (श्रावस्ती)। इकौना व गिलौला के कछार में बसे लोगों की सिसवारा घाट पुल के निर्माण की मांग पूरी गई है। शासन ने इसके के लिए 51 करोड़ का बजट पास किया है।
राप्ती नदी के सिसवारा घाट पर पुल निर्माण की मांग करीब 25 वर्ष से हो रही थी। पुल न होने से कछार के लोगों को ब्लॉक मुख्यालय गिलौला आने में बीस किलोमीटर अधिक दूरी तय करनी पड़ती है। वहीं, नदी पार गिलौला क्षेत्र के लोगों को जिला मुख्यालय जाने के लिए चालीस से पचास किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है।
गिलौला को भिनगा से जोड़ने के लिए लोग नाव या लकड़ी व पुआल का पुल बनाकर काम चला रहे हैं। इस पर वाहन नहीं गुजर सकते। इस वजह से खास फायदा नहीं है। इस दिक्कत को देखते हुए श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडे ने बीते सितंबर में मुख्यमंत्री से मिल कर पुल के निर्माण की मांग की थी। इसे अब स्वीकृति मिल गई है। उम्मीद है कि जल्द ही सिसवारा घाट पर पुल का निर्माण प्रारंभ हो जाएगा। पुल बन जाने के बाद भिनगा से गोंडा, हुजूरपुर व कैसरगंज सीधे जुड़ जाएंगे। इससे लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडे ने बताया कि पुल का निर्माण फरवरी माह के आखिरी सप्ताह तक शुरू हो जाएगा । इसका निर्माण एक वर्ष में पूरा कराया जाएगा। सीडीओ अनुभव सिंह ने बताया कि बजट पास हो गया है। पैसा जारी होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।