फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Approach of Pipra Ghat bridge damaged, area residents doing Ganesh parikrama

Shravasti News: पिपरा घाट पुल का अप्रोच क्षतिग्रस्त, गणेश परिक्रमा कर रहे क्षेत्रवासी

Tue, 12 Dec 2023 12:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 12 Dec 2023 12:29 PM IST
विज्ञापन
Approach of Pipra Ghat bridge damaged, area residents doing Ganesh parikrama
जमुनहा (श्रावस्ती)। भकला नाला के पिपरा घाट पुल का अप्रोच क्षतिग्रस्त है। जिसकी मरम्मत न कराए जाने के कारण ग्रामीणों को दस से बारह किलोमीटर की गणेश परिक्रमा करनी पड़ रही है। इसकी शिकायत के बाद भी अधिकारियों के ध्यान न देने से क्षेत्र में जन आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

जमुनहा तहसील क्षेत्र के ग्राम जमुनहा भवनियापुर से बधनी जाने वाले मार्ग पर भकला नाला पड़ता है। जिसके पिपरा घाट पर पुल का निर्माण कराया गया था। इसके बाद से क्षेत्रवासियों को मल्हीपुर थाना सहित तहसील व ब्लाक मुख्यालय आने में सहूलियत मिलने लगी थी। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र होने के कारण कुछ वर्ष पूर्व भकला नाला पर बने पुल के दोनो तरफ के अप्रोच धंस गए। इससे पुल पर ठोकर बन गया। जिसकी मरम्मत न होने व विगत बाढ़ के दौरान अप्रोच के बीचो बीच सड़क धंस जाने से गड्ढा बन गया। इससे मार्ग पर चौपहिया व बड़े वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। जबकि यह मार्ग क्षेत्र के गांवों को मल्हीपुर बाबागंज मार्ग से सीधा जोड़ता है। इसकी शिकायत के बाद भी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के ध्यान न देने से क्षेत्र में जन आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


दुरुस्त हो अप्रोच तो दूर हो समस्या
पिपरा घाट पर पुल से ही क्षेत्र के कुंडा, भगवानपुर, बंधनी, मकुनी, खांवा कला, सरदारपुर, लालबोझा, दमोदरा, झिरझीरवा, भैसाही, भवनियापुर, काशीराम पुरवा, जमुनहा गांव, जमुनहा बाजार आदि दर्जनों गांव के लोग आते जाते हैं। अप्रोच धंसने के कारण जहां किसान अपने खेतों में बैलगाड़ी व ट्रैक्टर ट्राली आदि ले जाने के लिए दस से बारह किलोमीटर की गणेश परिक्रमा कर रहे हैं। वहीं चौपहिया व बड़े वाहन चालकों को भी अनावश्यक बारह किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है। क्षेत्रवासियों का मानना है कि अप्रोच दुरुस्त हो जाए तो उनकी समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भेजा गया प्रस्ताव
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है। पैसा मिलते ही मरम्मत का कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा।
एसके हरित अधिशाषी अभियंता पीडब्लूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed