{"_id":"5fd3b0c58ebc3e3ba47b52b4","slug":"any-where-sweter-distribute-to-the-children-any-where-no-srawasti-news-lko5543524189","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं बच्चों को स्वेटर बांटे तो कहीं नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं बच्चों को स्वेटर बांटे तो कहीं नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। कोरोना के कारण कक्षा आठ तक के विद्यालयों में शिक्षण कार्य बाधित है। परिषदीय विद्यालयों में तैनात समय पर विद्यालय आते हैं और बिना शिक्षण कार्य किए वापस लौट रहे हैं। इसका असर पाठ्य पुस्तक, ड्रेस सहित स्वेटर वितरण में भी दिख रहा है। बच्चों के विद्यालय न आने के कारण दिसंबर के दूसरे सप्ताह तक कई विद्यालयों में न तो स्वेटर वितरित हुआ और न ही ड्रेस व पाठ्य पुस्तक बांटी जा सकी। ऐसे में कुछ शिक्षक छात्रों के अभिभावकों को विद्यालय बुला कर उन्हें स्वेटर आदि वितरित कर रहे हैं। शुक्रवार को जिले के कुछ परिषदीय विद्यालयों में ऐसा ही देखने को मिला।
केस एक
गिलौला के प्राथमिक विद्यालय हरनामार मे एक महिला अपने बच्चे का स्वेटर लेने आई थी। जिसे सहायक शिक्षिका पूनम सिंह ने स्वेटर दिया। शिक्षिका ने बताया कि विद्यालय में पंजीकृत 85 में से 80 बच्चों को स्वेटर व पुस्तक वितरण किया जा चुका है। बचे पांच स्वेटर आज बांट दिए गए। विद्यालय में सहायक शिक्षिका शशी सिंह व शिक्षामित्र कुसुम शुक्ला मौजूद थी। प्रधान शिक्षिका कल्पना श्रीवास्तव किसी कार्य से बीआरसी गई थी। यही हाल प्राथमिक विद्यालय गिलौला द्वितीय का भी रहा। जहां 72 के सापेक्ष 68 बच्चों को स्वेटर वितरित किए जा चुका हैं। सहायक शिक्षिका संजना पांडे ने बताया कि चार बच्चों का पंजीकरण देर से हुआ जिससे वह वंचित हैं। उन्हें बाद में वितरित किया जाएगा। यहां प्रधान शिक्षिका कंचन पांडे अवकाश पर मिलीं।
केस दो
जमुनहा के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय खलिफतपुर एक ही परिसर में संचालित है। यहां प्रधानाचार्य सहित दो सहायक शिक्षक व दो अनुदेशक तैनात है। मौके पर सहायक शिक्षक रामसकल चौहान मौजूद मिले। प्रधानाचार्य बच्छराज वर्मा, सहायक शिक्षक कैलाशनाथ, अरुण कुमार व अनुदेशक सर्वेश मुकुंद यादव एवं फिज्जा खातून नदारद थी। मौजूद शिक्षक ने बताया कि सभी लोग अवकाश पर है। यहां 215 में से 147 बच्चों को स्वेटर दिए गए हैं। शेष का स्वेटर प्रधानाचार्य ने रखवा दिया है। यही स्थिति अचरौरा शाहपुर की भी रही। जहां सहायक अध्यापक कृष्ण कुमार रावत, ललित कुमार मिश्र व शिक्षामित्र विनोद कुमार मौजूद मिले। ललित कुमार मिश्र ने बताया कि प्रधानाचार्य प्रमेश कुमार सिंह कही गए हैं। यहां 282 में से 219 बच्चों को स्वेटर दिया गया है। बच्चों के घर जाकर अभिभावकों को जानकारी दे दी गई है। जो बच्चे या अभिभावक आते हैं उन्हें स्वेटर दे दिया जाता है।
विज्ञापन
केस तीन
जमुनहा के प्राथमिक विद्यालय टिकुइया कंपोजिट में शिक्षक अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया यहां 171 बच्चे पंजीकृत हैं। सोशल डिस्टनसिंग का पालन करते हुए 5 दिसंबर से अब तक प्राप्त 171 स्वेटर के सापेक्ष 141 का वितरण किया जा चुका है। शेष बच्चों के स्वेटर रखे हैं। जिन्हें बाद में बच्चों को वितरित करा दिया जाएगा। विद्यालय में तैनात शिक्षक पवन कुमार पांडे, राहुल कुमार, शिक्षामित्र विजय लक्ष्मी व राम गोपाल तिवारी मौजूद मिले। यही स्थिति प्राथमिक विद्यालय आकार की भी रही। यहां प्रधान शिक्षक नंदलाल यादव छुट्टी पर है। प्रभारी शिक्षिका अलका ने बताया पंजीकृत 76 बच्चों को स्वेटर वितरित किया जा चुका है। स्टॉक में कोई स्वेटर नही बचा है। यहां सहायक अध्यापक आशीष सिंह व शिक्षामित्र प्रदीप वर्मा मौजूद रहे।