{"_id":"69026f1d38c11ac56305d4bc","slug":"anti-erosion-work-will-be-done-with-rs-675-crore-shravasti-news-c-104-1-slko1011-115244-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: 6.75 करोड़ रुपये से होंगे कटानरोधी काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: 6.75 करोड़ रुपये से होंगे कटानरोधी काम
Thu, 30 Oct 2025 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 30 Oct 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। राप्ती के कटान का दंश झेल रहे जमुनहा तहसील क्षेत्र के चार गांवों के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। बाढ़ खंड की ओर से इन गांवों में कटान रोधी कार्य करवाने के लिए 6.75 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। शासन की ओर से स्वीकृति मिलते ही इन गांवों में कटानरोधी काम शुरू करवा दिया जाएगा।
जमुनहा तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत कथरामाफी, घाटेपुरवा, सलारूपुरवा व जोगिया गांवों के लोगों की सैकड़ों बीघा कृषि योग्य भूमि को राप्ती ने निगल लिया है। यही नहीं नदी कई बागों को भी काट कर अपने में समाहित कर चुकी है।
राप्ती द्वारा रुक-रुक कर किए जा रहे कटान को देखते हुए स्थानीय लोग लगातार कटानरोधी काम करवाने की मांग करते रहे हैं। ग्रामीणों की इस मांग पर बाढ़ खंड ने मोहर लगा दी है और 6.75 करोड़ रुपये से कटानरोधी काम करवाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेज दिया है।
विज्ञापन
मुख्य अभियंता सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग पूर्वी अवधेश कुमार ने आगामी बैठक में प्रस्ताव पर चर्चा व इसे पास करवाने की बात कही है। प्रस्ताव भेजे जाने की सूचना पर शिकारी चौड़ा निवासी अधिवक्ता कुलदीप वर्मा ने खुशी जाहिर की है।