{"_id":"69123ebe96b1c773c0077f1b","slug":"another-arrested-for-religious-conversion-literature-seized-shravasti-news-c-104-1-slko1011-115559-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: धर्म परिवर्तन के आरोप में एक और गिरफ्तार, साहित्य जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: धर्म परिवर्तन के आरोप में एक और गिरफ्तार, साहित्य जब्त
Tue, 11 Nov 2025 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 11 Nov 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
भयापुरवा में धर्मांतरण स्थल पर मौजूद ग्रामीण।- संवाद
श्रावस्ती/गिरंट बाजार। ग्राम पंचायत भयापुरवा में बड़े पैमाने पर धर्मांतरण की कोशिश के खुलासे के बाद सोमवार को पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही मौके से काफी संख्या में ईसाई धर्म की पुस्तकें व अन्य सामग्री बरामद की है। धर्मांतरण कराने वाले अन्य लोगों की तलाश में पुलिस जुट गई है।
एसपी राहुल भाटी ने बताया कि मौके से मुख्य आरोपी भयापुरवा निवासी राजेश व कुंदन को गिरफ्तार किया है।
उनके पास से हिंदी भाषा में अनुवादित 10 बाइबिल, तीन धार्मिक गीत संग्रह, दो पोस्टर, 197 लाइसेंस कार्ड, 198 इमैनुएल मिनीस्ट्री के परिचय पत्र, 484 बैपटिज्म सर्टिफिकेट, 140 इमैनुएल मिनीस्ट्री, 20 विभिन्न बैंकों की पासबुक की छायाप्रति, 39 एसके मिनीस्ट्रीज आरएमएस रजिस्ट्रेशन फाॅर्म, एक जाति प्रमाणपत्र, दो सामान्य निवास प्रमाणपत्र, एक आय प्रमाणपत्र, तीन मार्कशीट, दो पैन कार्ड व 31 आधार कार्ड बरामद किए गए हैं।
दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
आभूषण, अनाज का लालच देकर करवाते हैं धर्म परिवर्तन
एसपी राहुल भाटी ने बताया कि पकड़े गए युवकों राजेश कुमार व कुंदन ने पूछताछ में बताया कि लोगों को आभूषण, धन, अनाज, खाद्य सामग्री आदि का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जाता है।
विज्ञापन
राजेश कुमार ने बताया कि उसका भाई शाखा व चाचा का लड़का रवि घूम-घूम कर लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करते है। साथ ही गरीब लोगों को चिह्नित कर उन्हें गांव लाया जाता है, जहां उसके पिता लोगों को प्रेरित करते हैं। भयापुरवा के जिन लोगों का धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा था, वो सभी महावत जाति के हैं और गरीब हैं।
यह सामग्री बरामद
धर्मांतरण के लिए प्रयुक्त 10 बाइबिल, 197 लाइसेंस कार्ड, 198 इमैनुअल मिनीस्ट्री परिचय पत्र, 484 बैपटिज्म सर्टिफिकेट समेत भारी मात्रा में मौके से धार्मिक सामग्री जब्त
बेहतर जीवनशैली का सपना दिखा धर्म परिवर्तन का बना रहे थे दबाव
एसपी राहुल भाटी ने बताया कि रविवार को गुप्त सूचना पर जब पुलिस ने गांव में दबिश दी तो तंबू-कनात के नीचे सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण इकट्ठा थे। एक युवक धर्मग्रंथ पढ़ रहा था और लोगों को धर्म बदलने के लिए प्रेरित कर रहा था। वहीं, एक अन्य युवक लोगों को बेहतर जीवनशैली, दैवीय प्रसाद प्राप्त होने का मनोवैज्ञानिक दबाव बनाता दिखा। दोनों युवक धार्मिक पोस्टर दिखाकर यीशू का लहू हमें सब पापों से शुद्ध करता है। तुम लोग भी ईसाई समुदाय में शामिल हो जाओ। प्रभु ईसा मसीह में विश्वास करो आदि कहते सुने गए।