{"_id":"6a74cef2d08809ea660892da","slug":"ankit-tops-the-storytelling-competition-shravasti-news-c-104-1-srv1004-122205-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: कथा वाचन प्रतियोगिता में अंकित अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: कथा वाचन प्रतियोगिता में अंकित अव्वल
Thu, 06 Aug 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
विजेता छात्र को पुरस्कार प्रदान करते बीईओ।
श्रावस्ती। सिरसिया क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय कुकुरभुकवा में बृहस्पतिवार को न्याय पंचायत स्तरीय कथा वाचन प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें उच्च प्राथमिक विद्यालय चिल्हरिया, कंपोजिट विद्यालय पूरेदारी, कंपोजिट विद्यालय बैरिहवा और मेजबान विद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा, ऐसी प्रतियोगिताएं भाषा कौशल, आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति क्षमता और पठन-पाठन के प्रति रुचि बढ़ाती हैं और बच्चों को सहशैक्षिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहने के लिए प्रेरित करती हैं।
निर्णायक मंडल के मूल्यांकन में उच्च प्राथमिक विद्यालय कुकुरभुकवा के अंकित कुमार आर्या प्रथम, शैलेंद्र कुमार द्वितीय व उच्च प्राथमिक विद्यालय चिल्हरिया के अजीत कुमार तृतीय रहे। कार्यक्रम का संचालन दूजेंदु द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर सुनील दत्त शुक्ला, संतोष पाठक सहित अन्य उपस्थित रहे।