फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   animal smuggler arrested

Shravasti News: पशु तस्कर व पुलिस में मुठभेड़, एक घायल चार गिरफ्तार

Fri, 03 Mar 2023 09:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 03 Mar 2023 09:26 PM IST
विज्ञापन
animal smuggler arrested
पशु तस्कर व पुलिस की मुठभेड़ में घायल पशु तस्कर को ले जाती पुलिस
श्रावस्ती। पशु तस्करी करने वाले गिरोह की गुरुवार रात मल्हीपुर में इंदवा टिकुइया नहर पुल पर मुठभेड़ हो गई। इस दौरान आरोपियों ने कई राउंड फायर किया। जवाब में पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लगी। इस दौरान पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। सभी डकैती करने जा रहे थे। मल्हीपुर पुलिस को गुरुवार रात सूचना मिली थी कि एक अंतरजनपदीय पशु तस्कर गिरोह वाहन से कानी बोझी होते हुए इंदवा टिकुइया गांव में डकैती करने जा रहा है। जिस पर पुलिस व क्राइम ब्रांच ने इंदवा टिकुइया गांव के पास बने नहर पुल पर घेराबंदी कर ली। इस दौरान एक पिकअप आती दिखाई दी। पिकअप को जैसे ही पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। उसमें बैठे लोगों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने जब जवाबी फायर किया तो उसमें गोली एक व्यक्ति के पैर पर लगी। जिससे वह घायल होकर वहीं गिर गया। इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी करके मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि वाहन पर सवार आरोपी राजू व विनोद के ललकारने पर सोनू, रक्षा राम व दादे ने पुलिस पर फायर किया था। सोनू की पहचान इकौना के दीननामगढ़ निवासी के रूप में हुई। इसी के बाएं पैर में गोली लगी है। घायल को सीएचसी में इलाज के बाद संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा भेजा गया है।
विज्ञापन

वहीं इस मुठभेड़ के बाद राजू गोसाई उर्फ राजू निवासी दिननामगढ़ थाना इकौना, विनोद कुमार उर्फ विजय निवासी गिदरहिया थाना कोतवाली बलरामपुर देहात, रक्षाराम निवासी तकिया गोपालपुर थाना इकौना को भी गिरफ्तार किया गया। जबकि दादे निवासी दीननामगढ़ थाना इकौना मौके का फायदा उठा कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी प्राची सिंह ने बताया कि मुठभेड़ के बाद पकड़े गए सभी आरोपी अंतरजनपदीय पशु तस्कर हैं। यह चोरी व डकैती में भी कई जिलों से वांछित हैं। फरार आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित की गई है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पिस्तौल, गोली, मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed