{"_id":"62d99016410afd7d2d37b5b4","slug":"angry-sanitation-workers-started-indefinite-strike-srawasti-news-lko6405363108","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाराज सफाई कर्मियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाराज सफाई कर्मियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद भिनगा के गेट पर प्रदर्शन करते सफाई कर्मी
- फोटो : SRAWASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। नगर पालिका परिषद भिनगा में आउट सोर्सिंग से तैनात सफाई कर्मियों को अप्रैल माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। जबकि उनके द्वारा अधिशाषी अधिकारी व डीएम सहित मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र देकर मानदेय भुगतान की मांग की जा चुकी है। इससे नाराज सफाई कर्मियों ने नगर पालिका के गेट पर गुरुवार से अनिश्चित कालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
धरना-प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मियों को आरोप है कि वह आउट सोर्सिंग से नगर पालिका में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत हैं। जिन्हें अप्रैल माह से अब तक मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। जिससे उनके सामने आर्थिक संकट उत्पन्न है।
अपनी समस्या को लेकर उनके द्वारा अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद भिनगा यदुनाथ सहित जिलाधिकारी नेहा प्रकाश व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेज कर मानदेय भुगतान कराने की मांग की गई है। जब तक हमें बकाया मानदेय नहीं मिल जाता। तब तक हमारा अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। धरने में राजू, पवन कुमार, शिव कुमार, महेश, बाबादीन, विजय सहित कई अन्य आउट सोर्सिंग से तैनात सफाई कर्मी शामिल हैं।