फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Angry customers protested due to the absence of the branch manager

Shravasti News: शाखा प्रबंधक के गैरहाजिर रहने से नाराज ग्राहकों ने किया प्रदर्शन

Wed, 13 Aug 2025 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 13 Aug 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Angry customers protested due to the absence of the branch manager
इंडियन बैंक सिरसिया के बाहर प्रदर्शन करते ग्राहक।
श्रावस्ती। सिरसिया कस्बा स्थित इंडियन बैंक की शाखा के प्रबंधक के गैरहाजिर रहने से मंगलवार को बैंक ग्राहक नाराज हो गए। उन्होंने बैंक का चैनल गेट बंदकर प्रदर्शन किया। सूचना पर आई सिरसिया पुलिस ने ग्राहकों को समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

सिरसिया क्षेत्र में करीब 15 किलोमीटर के दायरे में इंडियन बैंक की एकमात्र शाखा सिरसिया बाजार में है। लोगों का आरोप है कि लंबे अरसे से बिना शाखा प्रबंधक के कामकाज होने से कई काम बाधित हैं। जिसके लिए उनको बार-बार शाखा का चक्कर काटना पड़ रहा है। आक्रोशित ग्राहक मंगलवार को बैंक के बाहर प्रदर्शन करने लगे। सिरसिया पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। प्रदर्शन कर रहे योगेंद्र यादव ने बताया कि शाखा प्रबंधक की अनुपस्थिति में कई महत्वपूर्ण कार्य रुके हैं। ग्राहक संतोष ने बताया कि बैंक में जनरेटर न होने से बिजली जाने पर काम बंद हो जाता है।
विज्ञापन


बैंक शाखा में तैनात शाखा प्रबंधक विवेक मिश्रा के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से वह छुट्टी पर है। काम प्रभावित न हो इसलिए राहुल रंजन को प्रभार दिया गया है। वहीं, पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा निकालने के लिए ग्राहकों की भीड़ अधिक होने से काम प्रभावित हो रहा है। लोग छोटे-छोटे लेनदेन के लिए बीसी पर जाकर जमा-निकासी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जुगल किशोर सिंह, एलडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed