फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Ananda Bodhi tree is from the time of Lord Buddha: Devendra Thero

भगवान बुद्ध के समय का है आनंद बोधि वृक्ष : देवेंद्र थेरो

Fri, 31 Oct 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 31 Oct 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Ananda Bodhi tree is from the time of Lord Buddha: Devendra Thero
श्रावस्ती ​स्थित आनंद बो​धि के पास पूजन करते अनुयायी।  -संवाद
कटरा। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती बृहस्पतिवार को मलेशिया से आए 40 अनुयायियों से गुलजार रही। सभी अनुयायियों ने यंग बोधिसत्व सोसायटी के अध्यक्ष भिक्षु देवेंद्र थेरो के नेतृत्व में आनंद बोधि पर विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान बौद्ध सभा का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन


बौद्ध सभा को संबोधित करते हुए भिक्षु देवेंद्र थेरो ने कहा कि जेतवन विहार के ठीक सामने आनंद बोधि स्थित है। आनंद बोधि वृक्ष भगवान बुद्ध के समय का है। इसका उल्लेख पजिवलिय नामक सिंहली ग्रंथ में मिलता है।
विज्ञापन


जेतवन महाविहार में उल्लेख मिलता है कि महात्मा बुद्ध यहां केवल वर्षा ऋतु में ही ठहरते थे। शेष समय वह भ्रमण करके उपदेश देते थे। अनुयायियों के स्थायी चिह्न देने के अनुरोध पर भगवान बुद्ध अपने प्रधान शिष्य आनंद को बोधि वृक्ष की शाखा श्रावस्ती में लगाने की आज्ञा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महात्मा बुद्ध ने इसके नीचे पूरी एक रात ध्यानावस्था में व्यतीत कर इस वृक्ष की महत्ता एवं पवित्रता को और बढ़ा दिया था। तब से लेकर आज तक अनुयायी इसे बुद्ध का रूप मानकर पूजते हैं। सभा के बाद अनुयायियों ने तपोस्थली का भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed