फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Along with employment, now MNREGA scheme will also make health

रोजगार के साथ अब सेहत भी बनाएगी मनरेगा योजना

Fri, 24 Dec 2021 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Along with employment, now MNREGA scheme will also make health
श्रावस्ती। मनरेगा योजना अब रोजगार देने के साथ ही लोगों की सेहत भी बेहतर बनाने का कार्य कर रही है। इसके लिए मनरेगा योजना के तहत जगह जगह पर ओपन जिम के साथ ईको पार्क बनाए जा रहे हैं। इनमें सुबह शाम टहलने व व्यायाम करने से युवा व बुर्जुग अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकेंगे। अभियान के तहत ही सेमरी चकपिहानी में 16.24 लाख की लागत से एक मनरेगा ईको पार्क बनाया गया है। इसका लोकार्पण सीडीओ ईशान प्रताप सिंह ने किया।
विज्ञापन

जिले में इस योजना के तहत शुरू किए गए इस अभिनव प्रयोग से जहां मजदूरों को काम करने का अवसर मुहैया करा कर रोजगार दिया जा रहा है वही प्रदूषण रहित माहौल में सुबह शाम टहलने व व्यायाम करने का स्थान होने से आम लोगों की सेहत भी बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। हरिहरपुरर के सेमरी चकपिहानी में निर्मित ओपेन ईको पार्क व जिम पर 16.24 लाख का खर्च आया है। इसके तहत खाली पड़ी सरकारी जमीन पर बाउंड्रीवाल का निर्माण कर इसके अंदर पाथ-वे, इंडोर गेम के साथ योगा व व्यायाम को ओपन जिम की सुविधा भी गांव के युवाओं व बुर्जुगों को दी गयी है।
विज्ञापन

सीडीओ ईशान प्रताप सिंह ने बताया कि मनरेगा योजना के तहत केवल सड़क निर्माण का कोई मतलब नहीं है। इसका उपयोग आम लोगों की सेहत सुधारने के साथ ही रोजगार के अवसर बढ़ाने के रूप में भी किया जाना चाहिए। इस लिए लगभग सभी विकास खंडों में मनरेगा योजना के तहत ओपेन जिम के साथ ईको पार्क विकसित कराने का कार्य शुरू कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed