{"_id":"6908fc8041014a699003e635","slug":"allegations-of-negligence-in-operation-hospital-closed-shravasti-news-c-104-1-slko1011-115393-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप, अस्पताल कराया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप, अस्पताल कराया बंद
Tue, 04 Nov 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 04 Nov 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। सिरसिया के परसोहना तालबघौड़ा निवासी मोहम्मद आजाद ने भिनगा स्थित उर्मिला अस्पताल में ऑपरेशन में लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाया है। मोहम्मद आजाद की शिकायत पर सीएमओ डॉ. एके सिंह ने अस्पताल पर रोक लगाते हुए तीन सदस्यीय टीम बनाकर प्रकरण की जांच शुरू करवा दी है।
शिकायतकर्ता मोहम्मद आजाद ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन हसीना का सात अक्तूबर को उर्मिला हॉस्पिटल में बच्चेदानी का ऑपरेशन करवाया था। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान चिकित्सक ने बच्चेदानी काट कर निकाल दी और उसका मुंह खुला छोड़ दिया। अंदर बिना टांका लगाए ऊपर से टांका लगाकर वापस भेज दिया।
उनकी बहन की हालत बिगड़ने गई। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उन्हें बहराइच स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां रेफर कर दिया। यहां भी उनकी बहन को आराम नहीं मिला। इसके बाद लखनऊ के एक निजी अस्पताल में बहन को भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
शिकायत की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है। जांच पूरी होने तक अस्पताल को बंद करवा दिया गया है।
-डॉ. एके सिंह, सीएमओ