{"_id":"5f73628d8ebc3e9b935922a1","slug":"albendazole-given-to-children-for-better-health-srawasti-news-lko5426546192","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतर स्वास्थ्य के लिए बच्चों को दी एल्बेंडाजॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहतर स्वास्थ्य के लिए बच्चों को दी एल्बेंडाजॉल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। राष्ट्रीय कृमि मुक्त अभियान की शुरुआत मंगलवार को डीएम ने भिनगा के मोहल्ला मंगलभट्ठा से की। इस दौरान जिलाधिकारी ने एक बच्चे को एल्बेंडाजॉल की दवा खिलाई। इसके साथ ही लोगों को इस दौरान बरती जाने वाले सावधानियों के बारे में भी बताया।
भिनगा के मोहल्ला मंगलभट्टा में राष्ट्रीय कृमि मुक्त अभियान का जिलाधिकारी टीके शिबु ने शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने मोहल्ले के बच्चों को एल्बेंडाजॉल दवा खिलाई। इसके साथ ही अभियान को सफल बनाने के लिए अधिकारियों से अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने और घर घर जाकर बच्चों को दवा खिलाने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि बच्चों के अनियमित खानपान, मिट्टी आदि में खेलने के कारण कृमि पैदा होते हैं।
जो शरीर में रहने पर बच्चों की सेहत को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं। कृमि संक्रमण से बच्चों में खून की कमी, भूख न लगना, बेचैनी, पेट में दर्द, उल्टी व दस्त के साथ साथ वजन में कमी आ जाती है। ऐसे में उनके पोषण एवं हीमोग्लोबिन स्तर पर भी दुष्प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन
इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एपी भार्गव ने कहा कि दो वर्ष के बच्चों को आधी गोली पीसकर पानी के साथ खिलाएं। इससे अधिक उम्र के बच्चों व 19 वर्ष तक के युवाओं को एक गोली पानी के साथ चबाकर खानी है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता केंद्रों पर भी लोगों को यह दवा खिलाएंगे। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश मातनहेलिया मौजूद रहे है।