फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Agreement reached after seven years, couple agreed to live together

Shravasti News: सात साल बाद हुआ समझौता, साथ रहने को राजी हुए दंपती

Sun, 10 Dec 2023 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 10 Dec 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Agreement reached after seven years, couple agreed to live together
श्रावस्ती। सात वर्ष पूर्व पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था। विवाद घर की चौखट से निकल कर कुटुंब न्यायालय पहुंच गया। लंबी लडाई के बाद दंपती ने अपनी भूल को स्वीकार करते हुए समझौता कर लिया। राष्ट्रीय लोग अदालत में शनिवार को ऐसे पांच दंपती आपसी कलह भूल साथ रहने को राजी हुए।
विज्ञापन


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया था। जिला न्यायाधीश देवेंद्र सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर शुरूआत की। कुटुंब न्यायालय में इकौना के मिस्त्रीपुर की सरिता व सिरसिया के गब्बापुर निवासी उसके पति संजय कुमार के बीच साल 2016 से चल रहे विवाद पर समझौता हो गया। ऐसे ही इकौना के बागवान निवासी मोहम्मद नदीम का बहराइच के अकबरापुर निवासी आशिया बेगम से 2021 से चल रहा विवाद आज खत्म हो गया।
विज्ञापन

गिलौला के हरिहरपुररानी निवासी खुशबू बेगम व बहराइच के सिटकहना जोत निवासी उसके पति फखरुद्दीन के बीच समझौता हो गया। भिनगा के खैरीकला निवासी मीरा देवी का खैरहनिया निवासी उसके पति उदयराज से विवाद समाप्त हो गया। भिनगा के कुन्ननपुर निवासी खुशबुद्दीन का भंगहा बाजार निवासी पत्नी शाहिना ने आपसी समझौता कर लिया। न्यायालय से ही दंपति साथ रहने के लिए अपने घर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय फूलचंद पटेल, प्राधिकरण सचिव एडीजे अजय सिंह, एडीजे सुदामा प्रसाद, उमेश कुमार द्वितीय, सीजेएम सारिब अली, सिविल जज प्रवर खंड विश्वजीत सिंह, देवर्षि देव कुमार, अध्यक्ष स्थाई लोक अदालत श्याम लाल कोरी, अध्यक्ष उपभोक्ता फोरम बीएन यादव, सिविल जज जूनियर डिवीजन गौरव द्विवेदी, अजिता वर्मा, जेएम असगर अली सहित न्यायालय कर्मी, अधिवक्ता व पक्षकार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed