फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Advocates' boycott of work continues

Shravasti News: पेशकार से विवाद के बाद अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार जारी

Thu, 31 Jul 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 31 Jul 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Advocates' boycott of work continues
श्रावस्ती। जमुनहा तहसील में तैनात पेशकार व अधिवक्ता के विवाद के बाद से जमुनहा तहसील अधिवक्ता संघ राजस्व न्यायालयों का बहिष्कार कर रहा है। यह कार्य बहिष्कार बुधवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन


अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अजय कुमार पांडेय ने बताया कि अधिवक्ता मोहम्मद इदरीस खान व एसडीएम जमुनहा न्यायालय के पेशकार के विवाद के बाद सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर रहे हैं। इसके बावजूद तहसील प्रशासन ने पेशकार के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की है। इससे क्षुब्ध अधिवक्ताओं ने बुधवार को तहसील में प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन


अधिवक्ताओं का कहना था कि जब तक पेशकार को हटाया नहीं जाएगा, कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। अधिवक्ताओं के कार्य बहिष्कार से अपने मामलों की पैरवी करने न्यायालय आने वाले वादकारी सामान्य तिथि लेकर लौट गए। इस दौरान जमुनहा तहसील बार काउंसिल के चेयरमैन मोहम्मद रशीद कल्याणपुरी, पूर्व तहसील अध्यक्ष कुलदीप वर्मा, रामकुमार वर्मा, नरेंद्र प्रताप वर्मा व महामंत्री हरीश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed