फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Administration in preparations for assembly elections

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा प्रशासन

Mon, 20 Sep 2021 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Administration in preparations for assembly elections
श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश विधानसभा के निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल 2022 को समाप्त हो रहा है। ऐसे में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश के बाद जिले में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके साथ ही विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकारी के चुनाव की भी तैयारी प्रारंभ करा दी गई हैं। इसके लिए चुनाव कार्य से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों का डबल वैक्सीनेशन कराया जाएगा।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी व जिला मजिस्ट्रेट टीके शिबु ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। इसके अतिरिक्त स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्रों से निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल सात मार्च 2022 को समाप्त हो रहा है। आगामी समय में विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के अतिरिक्त उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र का भी निर्वाचन संपन्न कराया जाना है।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा निर्वाचन कार्य से जुड़े समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के डबल डोज वैक्सीनेशन पर बल दिया गया है। आयोग द्वारा विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 एवं विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन को संपन्न कराने के दृष्टिगत मतदान कार्मिकों एवं निर्वाचन कार्य से जुड़े समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के डबल डोज वैक्सीनेशन पूर्ण कराये जाने की अपेक्षा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश एवं भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अपने अधीनस्थ कार्यरत सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का डबल डोज वैक्सीनेशन प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराते हुए प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करें कि मेरे अधीनस्थ सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को डबल डोज कोरोना वैक्सीनेशन करा दिया गया है। अब कोई अधिकारी व कर्मचारी कोरोना वैक्सीनेशन से वंचित नहीं है। इसकी सूचना अविलंब जिला निर्वाचन अधिकारी / जिला मजिस्ट्रेट को उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed