फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Adherence to the model code of conduct should be strictly

आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से हो पालन

Sat, 27 Mar 2021 11:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Adherence to the model code of conduct should be strictly
पुलिस सभागार कक्षा में आगामी त्यौहार व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बैठक करते डीएम व एसपी - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। पुलिस कार्यालय सभागार में शनिवार आगामी त्यौहार व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संबंध में जिले के सभी प्रशासनिक पुलिस अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने की।
विज्ञापन

बैठक के दौरान जिलाधिकारी टीके शिबु ने सभी प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता का पालन करने व कराने के लिए निर्देशित किया। साथ ही त्यौहार व निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों को शांतिपूर्वक, स्वतंत्र व निष्पक्ष तरीके से कार्यों और जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए निर्देशित किया। पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने सभी अधिकारी व कर्मचारियों को जिले में शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कच्ची शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन, बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण लगाने, सक्रिय अपराधियों की निगरानी करने व समाज में अफवाह व अराजकता फैलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत चोरी व लूट की घटनाओं की रोकथाम के लिए कस्बा, क्षेत्र, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर निरंतर भ्रमणशील रहने, सांप्रदायिक भावना भड़काने वालों व असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के साथ ही सोशल मीडिया पर निगरानी रखने, डिजिटल वालेंटियर ग्रुप को अपडेट कर उनके साथ बैठक कर उनका सहयोग लेने की बात कही। साथ ही थानाक्षेत्र में पड़ने वाले मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन कर सुरक्षा को सुनिश्चित करें। आदर्श आचार संहिता के नियमों का कड़ाई से आनुपालन किया व कराया जाए। जिले में शस्त्र लाइसेंस धारकों का शस्त्र निर्धारित समय में जमा कराने की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही एसपी ने निर्देश दिया कि सभी थाना, चौकी, बीट प्रभारी क्षेत्र में भ्रमण कर आपराधिक व्यक्ति, मनबढ़ व्यक्ति, आय से अधिक खर्च करने वाले, अराजकता फैलाने वाले व्यक्तियों की सूची बनाकर निगरानी रखेंगे। बैठक में एडीएम योगानंद पांडे, एएसपी बीसी दूबे, सभी एसडीएम, क्षेत्राधिकारी नगर हौसला प्रसाद, क्षेत्राधिकारी इकौना महेन्द्र पाल शर्मा, प्रतिसार निरीक्षक विनोद कुमार सिंह सहित सभी थाना प्रभारी, पेशकार पुलिस अधीक्षक व अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed