{"_id":"5ec406c28ebc3e902576a23f","slug":"additional-commissioner-of-income-tax-died-in-road-accident-srawasti-news-lko522287386","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपर आयुक्त आयकर की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपर आयुक्त आयकर की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। अपर आयुक्त आयकर देवीपाटन मंडल की मंगलवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। वे पति के साथ बोलेरो से जा रही थीं। साइकिल सवार को बचाने में उनका वाहन अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।
हादसे में पति व चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है। यह हादसा इकौना के मदारा गांव के पास हुआ। सूचना पर डीएम व एसपी ने मौके पर पहुंच कर मामले का जायजा लिया। अपर आयुक्त सोमवार को किसी मामले की जांच के लिए श्रावस्ती आई थीं।
देवीपाटन मंडल में तैनात अपर आयुक्त आयकर किरन मिश्रा के पति भरत कुमार मिश्रा जिले में उपायुक्त ग्रामीण आजीविका मिशन के पद पर तैनात हैं। किरन सोमवार को जिले में किसी जांच के सिलसिले में आई थीं। रात को वहीं रुक गई।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह बोलेरो से अपने पति के साथ कहीं जाने के लिए रवाना हुई थी। इनकी गाड़ी 11:30 बजे इकौना के मोहनीपुर पयागपुर मार्ग पर मदारा प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंची थी कि एक साइकिल चालक अचानक उनकी गाड़ी के सामने आ गया।
उसे बचाने में वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गया। इस दौरान किरन मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में भरत कुमार मिश्रा व उनके चालक महेश यादव निवासी टड़वा भिनगा को गंभीर चोट आई है।
घटना की सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में भर्ती कराया, जहां भरत कुमार मिश्रा व उनके ड्राइवर की हालत नाजुक होने के कारण चिकित्सकों ने संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया।
घटना की सूचना पर जिलाधिकारी यशु रुस्तगी, पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, एसडीएम इकौना राजेश मिश्रा, सीओ इकौना तारकेश्वर पांडे ने अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
श्रावस्ती में तैनात उपायुक्त ग्रामीण आजीविका मिशन डीसी भरत मिश्र इकौना में एक मामले जांच करने के सिलसिले में आए थे। वहीं उनकी पत्नी अपर आयुक्त आयकर देवीपाटन मंडल को भी इकौना में ही आयकर की कोई गोपनीय जांच करनी थी। इस लिए दोनों अधिकारी एक साथ आए थे और जांच कर गोंडा की ओर जा रहे थे। वापस जाते समय रास्ते में हादसा हो गया। दंपती अमेठी के रहने वाले थे।