{"_id":"6826463d1fc4e3392609b0a5","slug":"action-will-be-taken-against-encroachers-shravasti-news-c-104-1-srv1002-111285-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई
Fri, 16 May 2025 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 16 May 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा नगर में मार्ग की पटरियों पर अतिक्रमण है। इससे न सिर्फ जाम की समस्या होती है, बल्कि आए दिन हादसे भी होते हैं। यही नहीं नालियों की सफाई करने में भी कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
समस्या के स्थायी समाधान के लिए डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने नगर पालिका प्रशासन व कोतवाली पुलिस को सख्त निर्देश दिया है। इसके बाद हरकत में आए नगर पालिका प्रशासन की ओर से निवासियों व दुकानदारों को चेतावनी जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि कोई भी दुकानदार व गृहस्वामी अपनी दुकान व मकान के सामने बनी नाली के बाहर न तो कोई सामान रखेगा और न ही दुकान लगाएगा। जांच में यदि नाली की स्लेप अथवा उससे बाहर सामान रखा मिला तो न सिर्फ कार्रवाई की जाएगी, बल्कि केस भी दर्ज कराया जा सकता है। ईओ डाॅ. अनीता शुक्ला ने बताया कि अतिक्रमण के कारण अक्सर समस्या होती है। यदि लोगों ने नाली व उसके बाहर कब्जा किया तो पहली बार चेतावनी दी जाएगी। इसके बाद किसी प्रकार की रियायत नहीं होगी। इसके लिए संबंधित स्वयं जिम्मेदार होंगे।