{"_id":"67f0b82804e407f7b00efe66","slug":"accused-of-firing-incident-in-bahraich-was-arrested-from-shravasti-and-pistol-was-recovered-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: बहराइच में हुए गोलीकांड का आरोपी बाइक से गिरकर गंभीर घायल, श्रावस्ती पुलिस ने पकड़ा... पिस्टल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बहराइच में हुए गोलीकांड का आरोपी बाइक से गिरकर गंभीर घायल, श्रावस्ती पुलिस ने पकड़ा... पिस्टल बरामद
Sat, 05 Apr 2025 10:27 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 05 Apr 2025 10:27 AM IST
सार
बहराइच में हुए गोलीकांड का आरोपी भागते समय बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। श्रावस्ती में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पिस्टल बरामद हुई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को पकड़ा।
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
यूपी के श्रावस्ती में शुक्रवार की रात पुलिस ने गोलीकांड के आरोपी को पकड़ लिया। वह बाइक से भाग रहा था। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसके पास से पिस्टल बरामद हुई है। वह बलरामपुर भागने की फिराक में था।
विज्ञापन
घटना इकौना थाना क्षेत्र सीताद्वार मोड़ के निकट रात करीब 11 बजे की है। यहां एक तेज रफ्तार बुलेट अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। बाइक चला रहा युवक उछलकर सड़क पर जा गिरा। उसके कमर में लगी पिस्टल दूर जा गिरी। आसपास के लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल युवक को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- यूपी: रामपुर और सिद्धार्थनगर में बदले गए बीएसए, जौनपुर सीएमओ का रुका प्रमोशन; तीन गैरहाजिर डॉक्टरों पर गिरी गाज
विज्ञापन
बाइक में लिखा था प्रधान
पता करने पर उसकी पहचान मृत्युंजय अवस्थी के रूप में हुई। वह बहराइच के हरदी थाना क्षेत्र के सिपहिया प्यूली गांव में हुए गोलीकांड का आरोपी है। वर्तमान ग्राम प्रधान सीमा अवस्थी का भतीजा है। पुलिस ने बताया कि अधिक नशे में होने के कारण वह बाइक से गिर गया। उसकी बाइक में प्रधान लिखा था। आगे की कार्रवाई की जा रही है।