फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Accused of asking for money in the name of making KCC

केसीसी बनाने के नाम पर पैसा मांगने का आरोप

Fri, 04 Dec 2020 10:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
Accused of asking for money in the name of making KCC
गिलौला (श्रावस्ती)। गिलौला क्षेत्र के ग्राम गोड़ारी निवासी कुछ किसानों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी सहित रीजनल मैनेजर को शपथ पत्र युक्त शिकायती भेजा है। इसमें किसानों ने किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के नाम पर आर्यावर्त बैंक के शाखा प्रबंधक पर पैसा मांगने का आरोप लगाया है। साथ ही किसानों ने अधिकारियों से शाखा प्रबंधक पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी टीके शिबु सहित रीजनल मैनेजर आर्यावर्त बैंक को भेजे शपथ पत्र युक्त प्रार्थना पत्र में गोड़ारी निवासी किसान जिलेदार पुत्र शंकर व श्याम मनोहर पुत्र शिव नरायन ने कहा है कि उनके द्वारा तीन माह पूर्व किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए आर्यावर्त बैंक शाखा कमलाभारी में आवेदन किया गया था।
विज्ञापन

आवेदन के दौरान पीड़ितों ने बैंक द्वारा मांगे गए समस्त अभिलेख दिए थे। जिसमें खसरा, खतौनी नकल, आधार, बैक पासबुक की छाया प्रति शामिल थी। साथ ही शाखा प्रबंधक के आदेशानुसार बारह साला बनवाने के लिए 2500 रुपये भी दिया गया था। अब शाखा प्रबंधक द्वारा पीड़ितों से केसीसी बनाने के नाम पर पैसे की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसे न दे पाने के कारण पीड़ितों का क्रेडिट कार्ड नहीं बनाया जा रहा है। ऐसे में किसानों ने जिलाधिकारी व रीजनल मैनेजर से हस्तक्षेप कर शाखा प्रबंधक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस संबंध में शाखा प्रबंधक अजीत कुमार मिश्र का कहना है कि श्याम मनोहर की पत्नी व जिलेदार के पिता व पत्नी के नाम पहले से कर्ज है।

जिसे अब तक चुकाया नहीं गया है। इस लिये इनके आवेदन पर लोन नहीं किया जा सकता है। परिवार द्वारा लिया गया लोन जमा करने पर ही दूसरा किसान क्रेडिट कार्ड बनाया जा सकता है। किसानों द्वारा लगाये गए आरोप पूरी तरह निराधार व मनगढ़ंत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed