फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Accusation of reduction against Kotdar

Shravasti News: कोटेदार के खिलाफ घटतौली का आरोप

Wed, 05 Jul 2023 05:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 05 Jul 2023 05:10 PM IST
विज्ञापन
Accusation of reduction against Kotdar
ग्रामीणों ने एसडीएम से की शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जमुनहा (श्रावस्ती)। कोटेदार की ओर से की जा रही घटतौली के खिलाफ लालबोझा के ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को जमुनहा तहसील पहुंचे ग्रामीणों ने एसडीएम को शपथ पत्र देकर कोटेदार पर घटतौली का आरोप लगाया है।
उप जिलाधिकारी जमुनहा रोहित यादव को सौंपे शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि उनके गांव का कोटेदार अशर्फीलाल है। कोटेदार अंत्योदय कार्डधारकों को 35 किलोग्राम के स्थान पर 30 किलोग्राम ही खाद्यान्न दे रहा है। अन्य उपभोक्ताओं से पूरा पैसा लेने के बावजूद पांच किलोग्राम के स्थान पर साढ़े चार किलोग्राम खाद्यान्न देता है। विरोध करने वाले ग्रामीणों से कोटेदार अभद्रता करता है और फर्जी आरोप में जेल भिजवाने की धमकी देता है।
विज्ञापन

इसकी शिकायत के बाद ग्राम प्रधान ने भी प्रकरण में हस्तक्षेप का प्रयास किया, लेकिन कोटेदार ने उन्हें भी धमकी देकर लौटा दिया। ऐसे में ग्रामीणों ने एसडीएम से हस्तक्षेप कर प्रकरण की जांच कराने व आरोप सही मिलने पर लाइसेंस निलंबित करने की मांग की है। शिकायत करने वालों में ग्राम प्रधान लखपता, गंगाराम, गोपाल, नायब, विक्रम प्रसाद, मोलाई व कृपाराम सहित कई अन्य ग्रामीणों के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed