{"_id":"5d8116078ebc3e017768ab03","slug":"accountants-boycotted-the-entire-solution-day-srawasti-news-lko4820756132","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस का लेखपालों ने किया बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस का लेखपालों ने किया बहिष्कार
विज्ञापन
सडीएम भिनगा को ज्ञापन सौंपते लेखपाल।
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। लंबित मांगों के निराकरण की मांग को लेकर मंगलवार को राजस्व लेखपालों ने संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार किया। इस दौरान लेखपालों ने उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले तहसील मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन भी किया। बाद में एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा।
भिनगा में धरना प्रदर्शन के दौरान लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष गोविंद नाथ मिश्र ने कहा कि उनकी कई मांगे पूर्व से लंबित हैं। इनका निराकरण शासन व प्रशासन स्तर से नहीं किया जा रहा है। ऐसे में लेखपाल संवर्ग अपने हितों के संरक्षण के लिए संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य है।
यदि हमारी मांगे पूरी न हुई तो हम पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार कर आंदोलन के लिए विवश होंगे। ऐसे में आम जनता को होने वाली असुविधा एवं शासन की जन कल्याणकारी एवं विकास मुखी योजनाओं में होने वाले विलंब के लिए शासन जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
भिनगा तहसील अध्यक्ष जयंत सिंह ने कहा कि हम वेतन विसंगति दूर करने, वेतन उच्चीकरण, पदोन्नति काडर रिव्यू, पेंशन विसंगति दूर करने, भत्ता, ई डिस्ट्रिक्ट योजना के तहत प्रति आवेदन पांच रुपये उपलब्ध कराने, राजस्व लेखपाल का पदनाम परिवर्तित कराने व लैपटाप तथा स्मार्ट फोन के डाटा रिचार्ज का भुगतान कराने की मांग कर रहे हैं। यदि हमारी मांग पूरी न हुई तो हम आंदोलन करेंगे।
इस मौके पर लेखपालों ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में एसडीएम भिनगा चंद्रमोहन गर्ग को ज्ञापन भी सौंपा। धरना प्रदर्शन के दौरान विक्रम सिंह, कन्हई लाल, दीपाली, सौम्या तिवारी, रामराज, संतोष कुमार, दिलीप कुमार, रमेश कुमार शुक्ल सहित कई अन्य लेखपाल मौजूद रहे।