{"_id":"5e25ddfc8ebc3e4af0242fc7","slug":"accident-srawasti-news-lko504128174","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर में साइकिल सवार अधेड़ किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर में साइकिल सवार अधेड़ किसान की मौत
विज्ञापन
सिरसिया (श्रावस्ती)। गांव के पश्चिम बने बग्गार (अहाता) से सोमवार को एक किसान साइकिल से वापस बभनी स्थित घर लौट रहा था। सिरसिया-राजपुर मार्ग पर सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने साइकिल को टक्कर मार दी। इससे साइकिल सवार अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मौके पर पहुंची भिनगा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र सिरसिया के ग्राम बभनी कुकुरभुकवा के मजरा बभनी निवासी जगराम तिवारी (50) पुत्र परमहंस तिवारी का गांव के पश्चिम बग्गार (अहाता) पड़ता है। वहां उसने नया मकान भी बना रखा है। वहीं वह अपने मवेशियों को भी बांधता है।
सोमवार सुबह वह बग्गार से साइकिल लेकर वापस पुराने घर बभनी लौट रहा था। जैसे ही वह साइकिल लेकर सिरसिया-राजपुर मार्ग पहुंचा, सिरसिया से राजपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने साइकिल में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर तेज होने के कारण जगराम साइकिल सहित मार्ग पर ही दूर जा गिरा। हादसे में जगराम को गंभीर चोट आई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे परिवारीजनों की सूचना पर एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया ले जाया गया जहां से उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया गया। वहां चिकित्सकों ने जगराम तिवारी को मृत घोषित कर दिया।
सूचना के बाद मौकेपर पहुंची भिनगा कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक सिरसिया विनोद कुमार ने बताया कि अभी परिवारीजनों की ओर से तहरीर मिलेगी तो मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।