फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   accident news

Shravasti News: मवेशी से टकराकर बाइक सवार दो लोग घायल

Sat, 06 May 2023 06:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 06 May 2023 06:11 PM IST
विज्ञापन
accident news
जमुनहा (श्रावस्ती)। राप्ती बैराज के निकट तिघरवा गांव के पास शुक्रवार रात तेज रफ्तार बाइक मार्ग पर बैठे मवेशियों से टकरा गई। जिसमें बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे भिनगा रेफर किया गया है। मल्हीपुर थाना क्षेत्र ग्राम परसा डेहरिया के मजरा परसा निवासी अरुण कुमार (35) बाइक से शुक्रवार को मल्हीपुर आया था। इस दौरान उसके साथ गांव का ही प्रमोद कुमार (22) भी था। देर शाम दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही अरुण बाइक लेकर राप्ती बैराज स्थित तिघरवा गांव के पास पहुंचा। तभी वह अनियंत्रित हो मार्ग पर बैठे मवेशी से टकरा गया। जिसमें बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर लाया गया। जहां अरुण की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया गया है। जबकि प्रमोद का इलाज सीएचसी में चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed