फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   ABVP's Protest regarding student problems

छात्र समस्याओं को लेकर एबीवीपी का प्रदर्शन

Mon, 17 Aug 2020 08:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
ABVP's Protest regarding student problems
श्रावस्ती। कोरोना काल में विद्यालय बंद हैं। इससे छात्रों का पठन-पाठन बाधित है। इसके बावजूद विद्यालय प्रबंध समितियों द्वारा छात्र एवं उनके परिजनों से मोटी रकम वसूली जा रही है। जिसे लेकर सोमवार को एबीवीपी से जुड़े छात्रों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने डीआईओएस को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला इकाई द्वारा शैक्षिक समस्याओं को लेकर सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रपाल से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा गया। नगर मंत्री शिवाजी त्रिपाठी के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में छात्रों ने कहा है कि कोरोना से पूरा देश परेशान है।
विज्ञापन

वहीं, जिले के विद्यालय संचालक विद्यार्थियों से मनमानी फीस वसूल रहे हैं। विद्यार्थियों पर एकसाथ पूरे सत्र की फीस जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है। जिला संयोजक देवेश मिश्र ने कहा कि प्रवेश फॉर्म के नाम पर पांच सौ से एक हजार रुपये प्रति विद्यार्थी से वसूला जा रहा हैं। विद्यार्थी के टीसी फॉर्म के नाम पर 1000 रुपये तक वसूले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमण काल में प्रभावित विद्यार्थी एवं उनके परिवार से शिक्षण के अलावा कई प्रकार का शुल्क वसूला जा रहा है। अमित पांडेय ने कहा कि विद्यार्थी परिषद इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग करता है। यदि कार्रवाई न हुई तो विद्यार्थी परिषद बड़े आंदोलन को बाध्य होगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस मौके पर सूरज, विशाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed