फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   ABVP did plantation on Foundation Day

स्थापना दिवस पर एबीवीपी ने किया पौधरोपण

Thu, 09 Jul 2020 08:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
ABVP did plantation on Foundation Day
श्रावस्ती। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 72वें स्थापना दिवस पर जिले में गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने विभिन्न विद्यालयों में जाकर पौध रोपण किया। इस दौरान भिनगा में जिला एसएफडी प्रमुख ने पटेल चौराहे पर सरदार पटेल की प्रतिमा की सफाई कर माल्यार्पण भी किया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला इकाई के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को एबीवीपी का 72वां स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान एबीवीपी के जिला संयोजक देवेश मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज भिनगा पहुंच कर पौधारोपण किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ज्योति प्रकाश पांडेय ने कहा कि एबीवीपी छात्र हित में सदैव आवाज उठाती रही है। अब एबीवीपी के कार्यकर्ता सामाजिक सरोकार में भी बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग कर रहे हैं। इस दौरान शिक्षक रवि नागर आदि ने भी कार्यकर्ताओं के साथ पौध रोपण किया।
विज्ञापन

वहीं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कार्यालय भिनगा में कार्यकर्ताओं ने जिला प्रचारक जितेंद्र के नेतृत्व में पौध रोपण किया। इकौना नगर में जिला सहसंयोजक आशीष सिंह राजपूत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण किया। लक्ष्मणपुर बाजार में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुधांशु पांडेय के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। सिरसिया बाजार में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राहुल गुप्ता के नेतृत्व में एबीवीपी के छात्रों ने पौधारोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला एसएफडी प्रमुख सत्यार्थ त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भिनगा के दहाना स्थित पटेल चौराहे पर सरदार बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति की साफ सफाई की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। मौके पर नगर मंत्री शिवाजी त्रिपाठी, प्रखर मिश्रा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रिशू त्रिपाठी, अमित पांडेय, विशाल गुप्ता, विपिन अवस्थी सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed