फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Aadhaar verification is necessary for pension

Shravasti News: पेंशन के लिए आधार सत्यापन जरूरी

Fri, 06 Jan 2023 11:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Aadhaar verification is necessary for pension
श्रावस्ती। विभिन्न योजनाओं से पेंशन ले रहे लाभार्थियों के लिए आधार सत्यापन अनिवार्य है। बिना आधार सत्यापन कराए उन्हें विधवा, वृद्ध व दिव्यांग पेंशन नहीं दी जाएगी। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी चमन सिंह ने बताया कि जिले में दिव्यांग भरण पोषण अनुदान तथा कुष्ठावस्था पेंशन प्राप्त कर रहे दिव्यांगजनों की दिव्यांग पेंशन आधार का सत्यापन न होने के कारण निदेशालय दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से रोक दी गई है।
विज्ञापन

जिले के ऐसे दिव्यांगजन जिन्होंने आधार का सत्यापन अब तक नहीं कराया है, वे शीघ्र ही जनसेवा केंद्र, लोकवाणी केंद्र, निजी कम्प्यूटर व स्मार्ट फोन से ऑनलाइन पोर्टल पर अपना मोबाइल नंबर पंजीकृत करते हुए स्वयं अपने आधार को ऑनलाइन सत्यापित करा लें। यदि पोर्टल पर कोई समस्या हो रही है तो किसी भी कार्यदिवस में कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विकास भवन कमरा नंबर 19 में उपस्थित होकर अपना आधार सत्यापित करा सकते हैं। यदि आवेदक चाहे तो वह कार्यालय के मोबाइल नंबर 6307000093, 7985011650 पर संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान करा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed