{"_id":"68618a03c57bc7d60e0288a7","slug":"a-young-man-drowned-in-a-canal-his-body-was-found-10-km-away-shravasti-news-c-104-1-srv1002-112331-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: नहर में डूबा युवक, 10 किमी दूर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: नहर में डूबा युवक, 10 किमी दूर मिला शव
Mon, 30 Jun 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
नहर में डूबे युवक को तलाशती एनडीआरएफ टीम। संवाद
गिलौला / इकौना (श्रावस्ती)। गिलौला क्षेत्र के कोट मुबारकपुर के मजरा राजापुर खुर्द गांव निवासी युवक शनिवार देर शाम शौच के लिए नहर किनारे गया था। पैर फिसलने के कारण वह नहर में डूब गया। पुलिस व एनडीआरएफ टीम युवक की तलाश कर रही थी। रविवार दोपहर करीब 10 किलोमीटर दूर इकौना के गोविंदपुर गांव के पास नहर में युवक का शव उतराता मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गिलौला क्षेत्र के कोट मुबारकपुर के मजरा राजापुर खुर्द निवासी धर्मेंद्र कुमार पासवान (21) शनिवार देर शाम शौच के लिए गांव के पास स्थित मुख्य सरयू नहर के किनारे गए थे। वहां शौच के दौरान अचानक पैर फिसलने के कारण धर्मेंद्र नहर में गिर गए।
काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। पूरी रात परिजन नहर में धर्मेंद्र की तलाश करते रहे लेकिन कहीं पता नहीं चला। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से धर्मेंद्र की तलाश कराई लेकिन पता नहीं चला।
विज्ञापन
रविवार को एनडीआरएफ की टीम ने धर्मेंद्र की तलाश शुरू की। तलाश के दौरान टीम को घटनास्थल से करीब 10 किलोमीटर दूर इकौना क्षेत्र के ग्राम गोविंदपुर गांव के निकट नहर पुल के नीचे धर्मेंद्र का शव उतराता मिला। शव को टीम ने नहर से बाहर निकाला।
इकौना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया। धर्मेंद्र की मौत से उनके परिवार के लोग बेसुध हैं।