{"_id":"680fda12874d73bfde035000","slug":"a-team-of-doctors-reached-ghumna-village-shravasti-news-c-104-1-srv1002-110886-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: घुमना गांव पहुंची चिकित्सकों की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: घुमना गांव पहुंची चिकित्सकों की टीम
Tue, 29 Apr 2025 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
घुमना गांव में मरीजों की जांच कर दवा वितरित करते पीएचसी अधीक्षक।
जमुनहा (श्रावस्ती)। घुमना गांव में खसरे का प्रकोप है। सात लोग इससे पीड़ित हैं। सोमवार को अमर उजाला में प्रकाशित समाचार का संज्ञान लेकर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों की जांच कर दवाएं बांटी।
घुमना गांव निवासी कविता (7) व बबिता (5) पुत्री भुजउ, राम सुंदर (4) पुत्र ननके, अर्चना देवी (13) पुत्री संतोष कुमार, रूपा देवी (28) पत्नी संतोष कुमार, अमर (6) पुत्र राजन व माला (14) पुत्री कृपाल विगत कई दिनों से खसरे की चपेट में हैं। इस समाचार को अमर उजाला ने सोमवार के अंक में ‘घुमना में खसरे से चार पीड़ित’ शीर्षक से प्रकाशित किया था।इसका संज्ञान लेकर सोमवार को पीएचसी जमुनहा प्रभारी सुमन बाबू थारू के नेतृत्व में टीम गांव पहुंची। मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाएं वितरित की और स्वच्छता अपनाने की सलाह दी। सीएचसी अधीक्षक ठाकुरदास ने बताया कि गांव में लोग चिकन पॉक्स से पीड़ित हैं। घूमना क्षेत्र की एएनएम भी इससे संक्रमित हैं। टीम में सीएचओ ज्योति, स्वेता मिश्रा व एएनएम कुमकुम वर्मा आदि शामिल रहे।