फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   A short circuit caused a fire in a thatched house.

Shravasti News: शॉर्ट सर्किट से फूस के घर में लगी आग

Tue, 09 Jun 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 09 Jun 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
A short circuit caused a fire in a thatched house.
 मुरावनपुरवा में लगी आग से जला घर।
तुलसीपुर। जमुनहा तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत गौसपुर के मजरा मुरावनपुरवा निवासी मिश्रीलाल के फूस के छप्पर में शाॅर्ट सर्किट से सोमवार शाम अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। लेकिन हवा के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया और दूसरे फूस के घर को अपने चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंचे डायल-112 पीआरवी के पुलिस कर्मियों व दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। मिश्रीलाल ने बताया कि आग से गृहस्थी के सामान सहित एक साइकिल, ठेलिया, धान, गेहूं आदि जल गए। उन्होंने बताया कि आग से एक लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed