फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   A plan has been made to make the Pran Pratistha program

Shravasti News: प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को भव्य बनाने की बनी रूपरेखा

Sun, 24 Dec 2023 10:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 24 Dec 2023 10:25 PM IST
विज्ञापन
A plan has been made to make the Pran Pratistha program
​भिनगा के दीपवाटिका में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद स्वयं सेवक संघ के पदा​धिकारी व अन्य
भिनगा के दीप वाटिका में आरएसएस की हुई समन्वय बैठक
विज्ञापन

जगह-जगह निकाली जाएगी शोभायात्रा, गांव-गांव होगा राम नाम का संकीर्तन
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। भिनगा के दीप वाटिका में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की समन्वय बैठक हुई। इसमें मुख्य रूप से सह विभाग सह संघ चालक मौजूद रहे।
कार्यक्रम में सह विभाग सह संघ चालक कृष्णा नंद ने कहा कि अयोध्या में बन रहे भगवान श्रीराम के मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को भव्य तरीके से मनाया जाएगा। इसके लिए 22 जनवरी को भव्य व दिव्य कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें देश-विदेश के राम भक्त शामिल होंगे। यह पल ऐतिहासिक होगा। जिसे लेकर लोगों में काफी उत्साह है।
जिला प्रचारक शिवशंकर ने कहा की एक से 15 जनवरी तक सभी लोगों को अयोध्या आने का निमंत्रण दिया जाएगा। इस दौरान जगह-जगह भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। साथ ही गांव-गांव राम नाम का संकीर्तन किया जाएगा। इस दौरान सभी लोग अपने-अपने घरों पर भगवा झंडा लगाएं। साथ ही 23 फरवरी से 26 फरवरी तक सीमावर्ती जिले बलरामपुर, बहराइच, लखीमपुर, श्रावस्ती व गोंडा सहित कई राज्यों में गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें मेगा कैंप लगाया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान विभिन्न हिन्दू संगठनों को प्राण प्रतिष्ठा समारोह को भव्य बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी, नगर प्रचारक भानु प्रकाश, जिला कार्यवाह दिवाकर, रमन सिंह, अजय जायसवाल, महेंद्र सिंह, महंत अखिलेश मुनि, अरुण तिवारी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed