फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   A mobilization around the bank will be sent to jail

बैंक के आसपास लगाया जमावड़ा तो भेजेंगे जेल

Wed, 02 Dec 2020 09:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 09:56 PM IST
विज्ञापन
A mobilization around the bank will be sent to jail
श्रावस्ती। अपराधियों पर नकेल कसने के लिए जिला पुलिस पूरी तरह सतर्क है। एसपी के निर्देश पर जिला पुलिस की ओर से बुधवार को बैंक शाखाओं की सुरक्षा व्यवस्था जांचने के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान शाखाओं में मौजूूद लोगों को सुरक्षा के आवश्यक टिप्स दिए गए। इसके साथ ही अनावश्यक रूप से बैंक के आसपास जमावड़ा लगाने वालों को जेल भेजने की चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मार्या की ओर से सभी थाना व चौकी प्रभारियों को अपराध व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। साथ ही नियमित रूप से बैंक शाखाओं व अन्य सार्वजनिक स्थलों की जांच कर अनाधिकृत व संदिग्धों पर ठोस कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

इसी के क्रम में बुधवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर हौसला प्रसाद के नेतृत्व में भिनगा कोतवाली पुलिस ने नगर सहित क्षेत्र के बैंकों की सुरक्षा जांची। वहीं क्षेत्राधिकारी इकौना डॉ. एमपी शर्मा के नेतृत्व में इकौना पुलिस ने बैंकों की जांच की। वहीं मल्हीपुर, सिरसिया व गिलौला पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी, सायरन व संदिग्ध व्यक्तियों सहित वाहनों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस कर्मियों ने बैंक में उपस्थित लोगों से बैंक आने का कारण पूछा साथ ही उन्हें सुरक्षा की जानकारी देकर जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। वहीं बैंकों में मौजूद लोगों को कोविड 19 के नियमों का पालन करने की नसीहत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed