फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   A meeting was held regarding the proposed visit of the Chief Minister

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर हुई बैठक

Thu, 14 Oct 2021 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
A meeting was held regarding the proposed visit of the Chief Minister
श्रावस्ती। भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई की एक बैठक गुरुवार को पार्टी कार्यालय में हुई। जिसमें 17 अक्तूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारी की गई। जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित इस तैयारी बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष व जिला पंचायत अध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने आगामी 17 अक्तूबर को भिनगा विधानसभा क्षेत्र के स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाली विशाल जनसभा के संबंध में जिला एवं मंडल पदाधिकारियों के साथ तैयारी बैठक की। बैठक में उन्होंने बताया कि विगत दिनों मुख्यमंत्री का आगमन भिनगा में होना था, लेकिन विपक्षियों और कुछ अराजक तत्वों द्वारा की गई लखीमपुर की घटना के कारण वह दौरा स्थगित हो गया था। अब पुन: 17 अक्तूबर को भिनगा मुख्यालय स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रस्तावित हुआ है। इस दौरान प्रदेश के कर्मयोगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही उनके द्वारा जिले की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान वह प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थी श्रमिकों, मुख्यमंत्री आवास, छात्रवृत्ति, कृषि विभाग के लाभार्थी, दिवयंग जन, श्रम विभाग के श्रमिक लाभार्थी, कौशल विकास के लाभार्थी व विभिन्न विभागों के अलग-अलग लाभार्थियों को सन्मानित करेंगे। जनसभा को सफल एवं सार्थक बनाने के लिए उन्होंने सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चों के अध्यक्षों सहित जन प्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बैठक को जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र ने भी संबोधित किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष महेश मिश्रा, निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजय कैराती पटेल, रमन सिंह, दिवाकर शुक्ला, संजू तिवारी, प्रवेश आर्य सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed