{"_id":"6ad64e2129c78b6de20f9cb6","slug":"a-kanyabhoj-a-ritual-feast-for-young-girls-was-held-on-the-ninth-day-of-navaratri-shravasti-news-c-13-1-lko1124-1974308-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: नवरात्र के नाैवें दिन कराया गया कन्याभोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: नवरात्र के नाैवें दिन कराया गया कन्याभोज
Mon, 19 Oct 2026 10:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 19 Oct 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
मंदिर में हवन करते लोग
श्रावस्ती। शारदीय नवरात्र के नौवें दिन सोमवार को घरों और मंदिरों में हवन-पूजन के साथ कन्याभोज का सिलसिला चला। माता के जयकारों से मंदिर गूंज उठे और हवन के धुएं से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।भिनगा के राजर्षि काली मंदिर में सुबह सात बजे सामूहिक आरती हुई। इसके बाद आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कन्याएं पहुंचीं। श्रद्धालुओं ने कन्याओं को हलवा-पूड़ी, केला, सेब, जलेबी, छोला और खीर खिलाकर कन्याभोज कराया। मंदिर परिसर में बने हवन कुंड के आसपास भी श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। पुरोहितों ने यजमानों को हवन कराया। घरों में भी लोगों ने हवन-पूजन और कन्याभोज किया।
शिवगढ़ कलां के लोखड़ियनपुरवा स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में भी मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और कन्याभोज हुआ। इस दौरान कृष्णचंद श्रीवास्तव, बुधई वर्मा, पतीराम वर्मा, भवनीदीन, राजेश शर्मा और अशोक शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
शिवगढ़ कलां के लोखड़ियनपुरवा स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में भी मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और कन्याभोज हुआ। इस दौरान कृष्णचंद श्रीवास्तव, बुधई वर्मा, पतीराम वर्मा, भवनीदीन, राजेश शर्मा और अशोक शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन