फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   A girl and a teenager drowned while bathing in Rapti river.

Shravasti News: राप्ती में नहाते समय डूबकर बालिका व किशोरी की मौत

Wed, 22 Apr 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 22 Apr 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
A girl and a teenager drowned while bathing in Rapti river.
नारायणपुर में बच्चियों के डूबने की सूचना पर नदी पर इकट्ठा हुए ग्रामीण। - संवाद
तुलसीपुर। सोनवा क्षेत्र के नारायणपुर गांव में राप्ती नदी में नहाते समय एक बालिका व एक किशोरी गहरे पानी में चली गई। आसपास मौजूद ग्रामीण जब तक दोनों को नदी से बाहर निकालते, दोनों की डूबकर मौत हो गई। दोनों की मौत से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
विज्ञापन





नारायणपुर निवासी छुककऊ की बेटी गुलशना (14) व धर्मराज की बेटी अंशु देवी (12) सहेलियां थीं। मंगलवार को तराई में अचानक बढ़ी तपिश से निजात पाने के लिए दोनों गांव के पास से गुजरी राप्ती नदी में नहाने गई थीं। नहाते समय उन्हें पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा और दोनों अचानक गहरे पानी में चली गईं।
विज्ञापन


दोनों की चीख सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीणों ने नदी में छलांग लगाई और उन्हें बचाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर दोनों को नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चियों की मौत की जानकारी होते ही दोनों के परिजनों में चीख-पुकार मच गई। रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सोनवा थाना प्रभारी बिशुनदेव पांडेय टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की।


जानकारी होते ही एसडीएम इकौना पीयूष कुमार व नायब तहसीलदार विजय प्रकाश गुप्ता भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। एसडीएम ने परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का वादा किया है। पुलिस ने जांच के बाद दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed