{"_id":"6a4fec02ea611de08c097eb4","slug":"a-committee-will-be-constituted-in-schools-to-address-gender-based-harassment-shravasti-news-c-104-1-srv1004-121493-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: विद्यालयों में लैंगिक उत्पीड़न के खिलाफ गठित होगी समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: विद्यालयों में लैंगिक उत्पीड़न के खिलाफ गठित होगी समिति
Fri, 10 Jul 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 10 Jul 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। महिला लैंगिक उत्पीड़न पर अंकुश लगाने के लिए सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में लैंगिक उत्पीड़न समिति का गठन किया जा रहा है। इसी क्रम में शिक्षा विभाग की ओर से माध्यमिक विद्यालयों में भी लैंगिक उत्पीड़न समिति का गठन किया जाएगा। शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय विद्यालयों, सहायता प्राप्त विद्यालयों व स्ववित्तपोषित विद्यालयों में भी लैंगिक उत्पीड़न समिति के गठन की कवायद तेज कर दी है। सभी विद्यालयों में समिति का गठन करने का निर्देश दिया गया है। डीआईओएस सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सभी विद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि समिति का गठन कर सर्वे कराने के साथ ही रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप व समय सीमा में उपलब्ध कराएं, जिससे रिपोर्ट शासन को भेजी जा सके। इस कार्य में लापरवाही करने वालों की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन