फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   मार्ग दुर्घटना में मासूम की मौत, किशोरी घायल

मार्ग दुर्घटना में मासूम की मौत, किशोरी घायल

Wed, 04 Oct 2017 12:32 AM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
मार्ग दुर्घटना में मासूम की मौत, किशोरी घायल
मार्ग दुर्घटना में मासूम की मौत, किशोरी घायल
विज्ञापन

इकौना (श्रावस्ती) कटरा वीरपुर मार्ग पर शानिवार पटना कोठार के निकट मार्ग दुर्घटना मासूम व उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें सीएचसी इकौना लाया गया। जहां मासूम को मृत घोषित कर दिया। जबकि किशोरी का इलाज चल रहा है। यह दोनों बहनें मुहर्रम की नवई देखने गई थी। इकौना थाना क्षेत्र के श्रावस्ती चौकी अंतर्गत ग्राम कल्याणपुर के मजरा पठान पुरवा निवासी नंद कुमार की पुत्री नीलम (14) व दुर्गावती (5) शनिवार को घर से मुहर्रम की नवई देखने शानिवार रात 9 वजे बीरपुर जा रही थी। इसी बीच वीरपुर से आ रही तेज रफ्तार मोटर साइकिल ने दोनों को टक्कर मार दी। इससे नीलम व दुर्गावती गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना लाया गया। जहां चिकित्सक ने मासूम दुर्गावती को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसकी बहन नीलम का बायां हाथ फैक्चर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। घटना के बाद मोटर साइकिल सवार मौके से फरार हो गया।

*******************************************
सर्प दंश में बालिका की मौत
इकौना (श्रावस्ती)। इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर बनकट निवासिनी सपना (17) पुत्री अलखराम श्रीवास्तव जगतजीत इंटर कॉलेज की छात्रा थी। सोमवार को विद्यालय में अवकाश होने के कारण वह अपने घर पर थी। दोपहर में वह घर में खाना खा रही थी। इसी बीच उसे विषैले सर्प ने डस लिया। जिसे बेहोशी की हालत में परिवारीजनों द्वारा बहराइच के पयागपुर स्थित एक सर्प विशेषज्ञ के यहां ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। परिवारीजनों द्वारा लाश को गांव लाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed