फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   चुनाव के लिए दुरुस्त की जाएं सभी व्यवस्थाएं

चुनाव के लिए दुरुस्त की जाएं सभी व्यवस्थाएं

Thu, 07 Mar 2019 02:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
चुनाव के लिए दुरुस्त की जाएं सभी व्यवस्थाएं
श्रावस्ती। लोकसभा चुनाव को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएं। जिससे चुनाव को सकुशल संपन्न कराया जा सके।
विज्ञापन


यह बातें बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में चुनाव कार्य में लगे अधिकारियों के साथ बैठक में डीएम ने कहीं। बैठक में जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि विभिन्न कार्यों की निगरानी के लिए गठित टीमें अपनी कार्यवाही आदर्श आचार संहिता लागू होते ही प्रारंभ कर दें।
विज्ञापन


निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार हर कार्रवाई को बेझिझक और एकरूपता के ढंग से करना है। उड़न दस्ता दोनों विधानसभा क्षेत्रों में अवैध नगदी के आदान प्रदान, शराब या नशीले पदार्थ के वितरण तथा मतदाताओं को प्रलोभन देने वालों की निगरानी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही नगदी समाग्री लाने ले जाने व राजनीतिक दलों, प्रत्याशियों की ओर से निकाली जाने वाली रैलियों, जुलूसों अन्य कार्यक्रमों व आचार संहिता का उल्लंघन के मामलों की वीडियोग्राफी कराएंगे। अवैध नगदी के मामलों में नामित आयकर अधिकारी के संज्ञान में लाकर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित कराएंगे।

जिले की दोनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए उड़न दस्ते की छह टीमों का गठन किया गया है। यह टीमें रोस्टर के अनुसार चौबीस घंटे सघन तलाशी के साथ कड़ी निगरानी रखेंगे।

स्टैटिक निगरानी टीमों की ओर से जिले के बार्डर व सीमा के बार्डर पर चेकपोस्ट की स्थापना कर बैरियर लगाकर निरंतर निगरानी की जाएगी।

इन सभी छह टीमों में एक वरिष्ठ कार्यकारी मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी, सुरक्षा कर्मी एवं वीडियोग्राफर को लगाया गया है। वीडियो अवलोकन टीम, सर्विलांस टीम को निर्वाचन के दौरान पूरे मनोयोग से कार्य करने का निर्देश दिया गया है।


बैठक में प्रभारी अधिकारी कार्मिक व मुख्य विकास अधिकारी अवनीश राय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम योगानंद पांडेय, सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, थानाध्यक्ष सहित निर्वाचन कार्य में लगे अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed