{"_id":"690e4bc6ec1c013ab40e71ef","slug":"75-candidates-selected-in-the-employment-fair-shravasti-news-c-104-1-srv1004-115480-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: रोजगार मेले में 75 अभ्यर्थी चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: रोजगार मेले में 75 अभ्यर्थी चयनित
Sat, 08 Nov 2025 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sat, 08 Nov 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
रोजगार मेले में मौजूद अभ्यर्थी।- स्रोत: विभाग
श्रावस्ती। राजकीय आईटीआई भिनगा में शुक्रवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। साक्षात्कार के आधार पर इसमें 75 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
इसका आयोजन राजस्थान की हीरो मोटाकार्प कंपनी की ओर से राजकीय आईटीआई भिनगा के परिसर में किया गया था। नोडल प्रधानाचार्य वीके गुप्ता ने बताया कि रोजगार मेले में 116 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। इसमें कंपनी के प्रतिनिधियों ने टेक्नीशियन के पद पर आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार किया।
उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को मेडिकल परीक्षण के लिए कंपनी की ओर से बुलावा पत्र भेजकर सूचना दी जाएगी। मेडिकल परीक्षण में फिट पाए जाने पर अभ्यर्थियों को तैनाती दी जाएगी। इस मौके पर जिला सेवायोजन अधिकारी सचिन चौधरी, पवन, मनोज वर्मा व प्रदीप कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।